LOADING...
'कॉकटेल 2' ने तोड़ा शाहिद कपूर की इस फिल्म का रिकॉर्ड, कमाई 70 करोड़ के पार
'कॉकटेल 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'कॉकटेल 2' ने तोड़ा शाहिद कपूर की इस फिल्म का रिकॉर्ड, कमाई 70 करोड़ के पार

Jun 22, 2026
09:44 am

क्या है खबर?

शाहिद कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। रिलीज के महज 3 दिनों में इसने दुनियाभर के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया और 70 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार कर दिखाया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और कृति सैनन भी मुख्य किरदारों में हैं। लव ट्रायएंगल पर आधारित यह फिल्म कुल मिलाकर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब साबित हो रही है। चलिए डालते हैं एक नजर इसकी ताजा कमाई पर।

रिकॉर्ड

'कॉकटेल 2' के आगे शाहिद की पिछली फिल्म ध्वस्त

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 17.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसकी दूसरे दिन कमाई 16.25 करोड़ और पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये थी, जिसके बाद कुल कलेक्शन 47.50 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, इसका वैश्विक कुल कलेक्शन 76.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 'कॉकटेल 2' की शानदार कमाई ने शाहिद की पिछली फिल्म 'ओ रोमियो' (2026) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने 3 दिनों में 30.15 करोड़ रुपये कमाए थे।

टक्कर

'मैं वापस आऊंगा' और 'पेड्‌डी' का ताजा हाल

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की कमाई में दूसरे हफ्ते शानदार उछाल देखने को मिला है। इसने 10वें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद कुल कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेड्‌डी' का दबदबा फीका पड़ता जा रहा है। वीकेंड के बावजूद इसने 18वें दिन 2.82 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसका कुल कलेक्शन 234.27 करोड़ रुपये हुआ है, जबकि वर्ल्डवाइड इसने 330.11 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Advertisement