LOADING...
'बिग बॉस 20': चारू असोपा ने क्यों ठुकराया सलमान खान का शो? कारण छू लेगा दिल
चारू असोपा ने खुद बताई शो ठुकराने की वजह

'बिग बॉस 20': चारू असोपा ने क्यों ठुकराया सलमान खान का शो? कारण छू लेगा दिल

Jun 26, 2026
07:07 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के शो 'बिग बॉस सीजन 20' को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल शुरू हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस साल शो सितंबर के आखिर तक टीवी पर वापसी कर सकता है। निर्माताओं ने जानी-मानी हस्तियों को शो में शामिल करने के लिए उनसे संपर्क करना भी शुरू कर दिया है। अभिनेत्री चारू असोपा को भी प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकारने की बजाए ठुकरा दिया। उन्होंने इसका कारण भी खुद बताया है।

कारण

अपनी बेटी से दूर नहीं रहना चाहतीं चारू

चारू ने अपने व्लॉग में लिखा, '2 दिन पहले मुझे 'बिग बॉस' से कॉल आया था, लेकिन मैंने अपनी जिंदगी में जो भी बदलाव किए हैं, वे सब जियाना के लिए हैं। मैं उससे दूर नहीं रहना चाहती। मेरा मकसद ऐसा काम करना है जिससे मैं उसके साथ समय बिता सकूं और एक मां के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा सकूं।' उन्होंने बताया कि वह ऐसी भूमिकाएं नहीं निभाना चाहेंगी, जिनके लिए उन्हें अपनी बेटी से दूर रहना पड़े।

फैसला

बेटी के पास रहते हुए काम करना चाहती हैं अभिनेत्री

चारू ने आगे बताया कि अगर उन्हें काम के चलते अपनी बेटी से दूर रहने में दिक्कत नहीं होती, तो वह मुंबई नहीं छोड़तीं। उनकी जिंदगी जियाना के इर्द-गिर्द घूमती है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी की सभी आकांक्षाओं को पूरा करना चाहती हैं। बता दें, चारू की शादी सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से हुई थी। हालांकि जून, 2023 में दोनों का तलाक हो गया था। अभिनेत्री अपनी बेटी की परवरिश अकेली मां बनकर कर रही हैं।

Advertisement