LOADING...
फिल्म 'चक दे इंडिया' के अभिनेता रमाकांत दयामा का निधन, सितारों ने जताया शोक
अभिनेता रमाकांत दयामा के निधन से मनोरंजन जगत में शोक

फिल्म 'चक दे इंडिया' के अभिनेता रमाकांत दयामा का निधन, सितारों ने जताया शोक

May 26, 2026
01:31 pm

क्या है खबर?

टीवी और बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रमाकांत दयामा का निधन हो गया है। 26 मई को आई इस दुखद खबर से मनोरंजन जगत और प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेता के निधन की पुष्टि उनकी सह-कलाकार और मित्र शुभांगी लटकर ने की और भावुक पोस्ट के जरिए अभिनेता को अंतिम विदाई दी है। बता दें, रमाकांत को शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' में देखा गया था। वह कई टीवी शो का हिस्सा भी रहे।

दुखद

शुभांगी लटकर और करण मेहरा ने दी श्रद्धांजलि

शुभांगी ने अपने इंस्टाग्राम पर रमाकांत का एक डांस वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'आज हमने एक बेहद खूबसूरत आत्मा को खो दिया...और मैं स्तब्ध हूं। वह न सिर्फ मेरे प्यारे दोस्त और पारिवारिक मित्र थे, बल्कि ऐसे व्यक्ति थे जिनकी मैं दिल से प्रशंसा और सम्मान करती थी। आपका स्नेह, आपका साहस, आपकी कला और आपकी सुंदर आत्मा हमेशा हमारे दिलों में अमर रहेगी।' टीवी अभिनेता करण मेहरा ने भी भावुक पोस्ट के जरिए दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि

CINTAA ने रमाकांत दयामा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने रमाकांत को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'हम गहरे दुख के साथ रमाकांत दायमा के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, वह एक सम्मानित पूर्व कार्यकारी समिति सदस्य और हमारे क्षेत्र का एक खास हिस्सा थे। CINTAA उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है।' बता दें, रमाकांत को 'शुद्ध देसी रोमांस', 'धनक', 'बनारसी' समेत कई फिल्मों में देखा गया है। वह शाहिद कपूर की सीरीज 'फर्जी' का हिस्सा भी थे।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement