'चांद मेरा दिल' को चौथे दिन झटका, किया अब तक का सबसे कम कारोबार
क्या है खबर?
अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चांद मेरा दिल' कारोबारी दिनों में लौट आई है। हैरानी की बात यह है कि शुरुआती दिन में आंकड़ों में भारी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म के लिए आने वाले दिन कितने मुश्किल हो सकते हैं, इसका अंदाजा अभी से लगाया जा सकता है। दूसरी ओर, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की कमाई भी नीचे आने लगी है।
संघर्ष
कारोबारी दिनों में आते ही शुरू हुआ संघर्ष
सैकनिल्क के मुताबिक, 'चांद मेरा दिल' ने अपने पहले साेमवार को यानी चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह अब तक का सबसे कम कलेक्शन है, क्योंकि इसने तीसरे दिन 4.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 3.75 करोड़ रुपये और पहले दिन 3 करोड़ रुपये कमाए थे। 4 दिनों में यह सिर्फ 13.25 करोड़ रुपये जुटा पाई है। ऐसा लगता है कि 20 करोड़ कमाने में फिल्म काे पूरा हफ्ता लग जाएगा, क्योंकि असली संघर्ष अब शुरू हो गया है।
अन्य फिल्में
'पति पत्नी और वो दो' औंधे मुंह गिरी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ने 11वें दिन सिर्फ 1.02 करोड़ रुपये कमाए हैं। कुल 37.37 करोड़ कमाने के बाद इसने अपने आखिरी दिन गिनने शुरू कर दिए हैं। दूसरी ओर, मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार है। इसने 5वें दिन 8.51 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसके बाद कुल कलेक्शन 61.80 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं सूर्या और तृषा कृष्णन की 'करुप्पू' ने 11वें दिन 6.77 करोड़ की कमाई की। इसका कुल 154.75 करोड़ रुपये हो गया है।