Loading...
'जेलर 2' का दुनियाभर में बजा डंका, 600 करोड़ के पार पहुंची रजनीकांत की फिल्म
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट

'जेलर 2' का दुनियाभर में बजा डंका, 600 करोड़ के पार पहुंची रजनीकांत की फिल्म

Oct 23, 2026
09:33 am

क्या है खबर?

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' दुनियाभर में तहलका मचा रही है। बाॅक्स ऑफिस पर 8 दिन पूरे करने के साथ ही इसने 600 करोड़ रुपये के शानदार कलेक्शन को पार कर लिया है। इस रिकॉर्ड ने फ्रेंचाइजी की पहली कड़ी 'जेलर' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन (604.74 करोड़) को पीछे छाेड़ दिया। दूसरी ओर, बॉक्स ऑफिस पर मौजूद अन्य फिल्मों के कलेक्शन में संघर्ष का दौर जारी है। आइए इन फिल्मों के ताजा हाल पर एक नजर डालें।

सफलता

'जेलर 2' की धांसू कमाई ने निर्माताओं को किया मालामाल

सैकनिल्क के मुताबिक, 'जेलर 2' ने अपनी रिलीज के 8वें दिन (गुरुवार) 17.15 करोड़ रुपये कमाए हैं।

फिल्म की पछली दैनिक कमाई 28.15 करोड़ रुपये थी जिसे देखते हुए कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद फिल्म ने भारत में कुल 334.35 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर लिया है।

विश्व स्तर पर इसने 606.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करते हुए तहलका मचा दिया।

फिल्म में विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, मोहनलाल, शिव राजकुमार समेत कई सितारे हैं।

अन्य फिल्में

'रणबाली', 'नई नवेली' और 'प्रहार' का कैसा हाल?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 'रणबाली' सुस्त गति से आगे बढ़ रही है। इसने 7वें दिन 3.15 करोड़ कमाए जिससे कुल नेट कलेक्शन 45.20 करोड़ रुपये हुआ है।

यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' ने 7वें दिन 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 22.15 करोड़ रुपये हो गया।

वहीं, राजकुमार राव की 'प्रहार' ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.20 करोड़ रुपये बटोरे। इसका कुल कलेक्शन महज 17.15 करोड़ रुपये हो सका है।

ADVERTISEMENT