LOADING...
सनी देओल की 'बॉर्डर 3' ही नहीं, देशभक्ति-बायोपिक समेत ये 5 फिल्में लाएंगी निधि दत्ता
निधि दत्ता ने अपनी आगामी फिल्मों का पिटारा खोला

सनी देओल की 'बॉर्डर 3' ही नहीं, देशभक्ति-बायोपिक समेत ये 5 फिल्में लाएंगी निधि दत्ता

Jun 22, 2026
06:48 pm

क्या है खबर?

फिल्म निर्माता जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने अपनी आगामी परियोजनाओं का ऐलान किया है। उन्होंने सनी देओल अभिनीत फिल्म 'बॉर्डर 2' (जनवरी, 2026) का निर्माण अपने पिता के साथ मिलकर किया था। अब वह जेपी फिल्म्स बैनर के तहत 5 महत्वाकांक्षी परियोजनाएं ला रही हैं। इनमें 'बॉर्डर 3' के साथ-साथ अन्य सैन्य ड्रामा, युद्ध नायक की जीवनी और उनके दादा पर आधारित एक डिजिटल सीरीज पर होगी। बता दें, 'बॉर्डर 3' का काम अभी शुरुआती चरण में है।

ऐलान

जनरल हरबख्श सिंह की बायोपिक बनाएंगी दत्ता

वैरायटी इंडिया से बातचीत में, दत्ता ने बताया कि परियोजना की सबसे अहम कड़ी 'बॉर्डर 3' है, जिसका निर्माण भूषण कुमार के साथ साझेदारी में चल रहा है। इसके अलावा, वह युद्ध नायक जनरल हरबख्श सिंह पर एक बायोपिक बना रही है, जिन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना की कमान संभाली थी। 1966 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। तीसरी परियोजना 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान और बाद के समय पर आधारित वायुसेना ड्रामा होगी।

पारिवारिक विरासत

ओपी दत्ता की जीवनी पर करेंगी सीरीज का निर्माण

दत्ता ने अपनी अगली परियोजना के रूप में एक बड़े पैमाने पर खजाने की खोज पर आधारित एक्शन-एडवेंचर फिल्म का खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि फिल्म का निर्माण 3 किस्तों वाली फ्रैंचाइजी के रूप में किया जाएगा। इसके अलावा, जेपी फिल्म्स की सूची में उनके दादा और फिल्म निर्माता ओपी दत्ता पर आधारित एक लंबी वेब सीरीज भी शामिल है। उन्होंने कहा कि सूची में शामिल कुछ फिल्मों की शूटिंग अगले कुछ महीनों में शुरू हो जाएगी।

Advertisement