NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुईं इन पांच बॉलीवुड फिल्मों ने किया था बॉक्स ऑफिस पर कमाल
    मनोरंजन

    वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुईं इन पांच बॉलीवुड फिल्मों ने किया था बॉक्स ऑफिस पर कमाल

    वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुईं इन पांच बॉलीवुड फिल्मों ने किया था बॉक्स ऑफिस पर कमाल
    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 08, 2023, 10:43 pm 1 मिनट में पढ़ें
    वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुईं इन पांच बॉलीवुड फिल्मों ने किया था बॉक्स ऑफिस पर कमाल
    वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुईं इन बॉलीवुड फिल्मों ने किया था बॉक्स ऑफिस पर कमाल

    फिल्मों की कमाई के हिसाब से वैलेंटाइन वीक फायदेमंद रहा है। वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुईं बॉलीवुड की कई फिल्मों का दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी उन फिल्मों में अच्छी कमाई की है। इन फिल्मों ने समीक्षकों से भी वाहवाही बटोरी। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वैलेंटाइन वीक पर दर्शकों के बीच आईं और बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं।

    गली बॉय

    सबसे पहले बात करते हैं फिल्म गली बॉय की, जो 9 फरवरी, 2019 को रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी, वहीं इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी भी अहम भूमिका में थे। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 240 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि फिल्म का बजट 60 से 70 करोड़ रुपये के बीच था। यह फिल्म आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    जॉली एलएलबी 2

    यह ब्लैक कॉमेडी फिल्म 10 फरवरी, 2017 में दर्शकों के बीच आई थी। इस फिल्म को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे। फिल्म में अक्षय कुमार ने जगदीश्वर उर्फ जॉली मिश्रा नाम के एक वकील का किरदार निभाया था, वहीं हुमा कुरैशी इसमें उनकी पत्नी बनी थीं और अरशद वारसी फिल्म में जज बने थे। 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 201 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है।

    गुंडे

    यह फिल्म 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन ही रिलीज हुई थी। 2014 में आई इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। 51 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसमें अर्जुन कपूर ने बाला और रणवीर सिंह ने अर्जुन नाम के गुंडे का किरादर निभाया। दोनों गुंडों को एक ही लड़की (प्रियंका चोपड़ा) से प्यार हो जाता है। फिल्म प्राइम वीडियो पर है।

    पैडमैन

    आर बाल्की ने फिल्म 'पैडमैन' का निर्देशन किया था। यह 9 फरवरी, 2018 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की निर्माता ट्विंकल खन्ना थीं। इसमें अक्षय कुमार और राधिका आप्टे ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगननाथम की जिंदगी से प्रेरित है। इसका बजट 45 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 207 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म की लोकप्रियता का आलम ही था कि इसे राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। यह फिल्म ZEE5 पर है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अरुणाचलम तमिलनाडु के कोयंबटूर के निवासी हैं। उन्होंने सैनेटरी नैपकिन बनाने के लिए दुनिया की सबसे सस्ती मशीन बनाई है। 2014 में वह टाइम्स मैगजीन के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक थे। 2016 में उन्हें पद्मश्री से भी नवाजा गया था।

    स्पेशल 26

    अक्षय कुमार की बेहतरीन फिल्मों की बात होती है तो 'स्पेशल 26' का जिक्र जरूर होता है। इसमें उन्होंने CBI अफसर अजय उर्फ अज्जू सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर, जिमी शेरगिल और काजल अग्रवाल भी नजर आए थे। फिल्म 8 फरवरी, 2013 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    पोल
    आपको इनमें से कौन सी फिल्म पसंद आई थी?
    गली बॉय
    40.50%
    जॉली एलएलबी
    26.90%
    स्पेशल 26
    32.60%
    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    बहुत बढ़िया, ये भी पढ़ें!

    'गली बॉय' से मशहूर हुए रैपर एमसी तोड़ फोड़ का निधन, रणवीर-सिद्धांत ने दी श्रद्धांजलि

    बहुत बढ़िया, ये भी पढ़ें!

    'जॉली LLB 3' में फिर नजर आ सकते हैं अभिनेता अक्षय कुमार

    बहुत बढ़िया, ये भी पढ़ें!

    क्या आप जानते हैं? अक्षय ने ठुकरा दी थी नीरज पांडे की फिल्म 'स्पेशल 26'

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    ताज़ा खबरें

    भारत में ADAS तकनीक के साथ खरीदी जा सकती हैं ये 6 बेहतरीन गाड़ियां  महिंद्रा XUV700
    शाकिब अल हसन टी-20 क्रिकेट में 450 विकेट पूरे करने के हैं करीब, जानिए उनके आंकड़े  शाकिब अल हसन
    IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड  इंडियन प्रीमियर लीग
    अतीक अहमद: जब गैंगस्टर के डर से 10 जजों ने कर दिया था सुनवाई से इनकार अतीक अहमद

    अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार ने चोट लगने के बावजूद की शूटिंग, किया 15 करोड़ रुपये का एक्शन सीन बड़े मियां छोटे मियां 2
    'बड़े मियां छोटे मियां' से पहले इन फिल्मों के सेट पर भी चोटिल हुए अक्षय कुमार बड़े मियां छोटे मियां 2
    अक्षय कुमार की 'सेल्फी' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कब देख सकेंगे सेल्फी फिल्म
    'सोरारई पोटरु' की कहानी जानिए, जिसका हिस्सा बने हैं अक्षय कुमार; जीते हैं 5 राष्ट्रीय पुरस्कार सूर्या

    बॉलीवुड समाचार

    'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे': OTT रिलीज पर रानी बोलीं- सिनेमा का अनुभव सिनेमाघर में होता है मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी चाहते हैं पूर्व पत्नी संग समझौता, आलिया बोलीं- जल्द आधिकारिक रूप से होगा तलाक नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    श्रिया सरन और शरमन जोशी की 'म्यूजिक स्कूल' का टीजर जारी, इस दिन होगी रिलीज श्रिया सरन
    सनी सिंह ने किया फिल्म 'लव की अरेंज मैरिज' का ऐलान, अवनीत कौर होंगी जोड़ीदार सनी सिंह

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़ा, बने 2022 के भारत के सबसे मूल्यवान सितारे विराट कोहली
    ऑस्कर 2023: दीपिका पादुकोण हुईं अमेरिका के लिए रवाना, सामने आया वीडियो दीपिका पादुकोण
    फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया आलिया भट्ट
    होली को और भी रंगीन बना देंगे ये बॉलीवुड गाने, सुनकर थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर रणबीर कपूर

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    बॉक्स ऑफिस: 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' दर्शक जुटाने में रही असफल, जानिए अब तक की कमाई रानी मुखर्जी
    बॉक्स ऑफिस: राजकुमार राव की 'भीड़' हुई फ्लॉप, चौथे दिन की कमाई रही सबसे कम भीड़ फिल्म
    किच्चा सुदीप की फिल्म 'कब्जा' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कब देख सकेंगे  किच्चा सुदीप
    बॉक्स ऑफिस: 'तू झूठी मैं मक्कार' के आगे नहीं चला किसी फिल्म का जादू, जानिए कमाई रणबीर कपूर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023