NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या आप जानते हैं? अक्षय ने ठुकरा दी थी नीरज पांडे की फिल्म 'स्पेशल 26'
    मनोरंजन

    क्या आप जानते हैं? अक्षय ने ठुकरा दी थी नीरज पांडे की फिल्म 'स्पेशल 26'

    क्या आप जानते हैं? अक्षय ने ठुकरा दी थी नीरज पांडे की फिल्म 'स्पेशल 26'
    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 08, 2022, 03:48 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या आप जानते हैं? अक्षय ने ठुकरा दी थी नीरज पांडे की फिल्म 'स्पेशल 26'
    अक्षय कुमार की फिल्म 'स्पेशल 26' को नौ साल पूरे

    आज ही के दिन 8 फरवरी, 2013 को फिल्म 'स्पेशल 26' दर्शकों के बीच आई थी। फिल्म ने अपनी रिलीज के नौ साल पूरे कर लिए हैं। इसमें अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। नीरज पांडे फिल्म के निर्देशक थे। इस फिल्म को ना सिर्फ दर्शकों, बल्कि समीक्षकों से भी शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। इसमें अक्षय के अभिनय को भी बेहद सराहा गया। हालांकि, पहले उन्होंने इस फिल्म में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। आइए पूरी खबर जानते हैं।

    अक्षय ने निर्देशक को कराया था इंतजार

    'स्पेशल 26' की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया, लेकिन अक्षय को यह पसंद नहीं थी। वह फिल्म में काम करने को लेकर आश्वस्त नहीं थे। लिहाजा उन्होंने पहली बार में फिल्म का हिस्सा बनने से मना कर दिया था। खुद एक इंटरव्यू में अक्षय ने यह बताया था। उन्होंने कहा, "मैंने शुरुआत में इस फिल्म के लिए ना कह दिया था। नीरज पांडे को मेरा चार-पांच महीने इंतजार करना पड़ा। हालांकि, फिर मैं इसके लिए राजी हो गया।"

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    'स्पेशल 26' के लिए अजय देवगन और अभिषेक बच्चन के नाम पर विचार किया गया था। हालांकि, आखिरकार यह किरदार अक्षय की झोली में गिरा, जो फिल्म के लिए नीरज पांडे की पहली पसंद थे। इससे पहले नीरज ने 'ए वेडनेसडे' का निर्देशन किया था।

    कुछ ऐसी है 'स्पेशल 26' का कहानी

    'स्पेशल 26' कुछ सच्ची घटनाओं से प्रेरित होकर बनाई गई है। फिल्म एक ऐसे गिरोह की वारदातों की कहानी है, जो नकली CBI बनकर भ्रष्ट अफसरों और बड़े दुकानदारों के यहां छापे डालकर उन्हें लूटता है। इसमें दो कहानियां हैं। एक नकली CBI की लूट वारदातों की और दूसरी असली वर्सेज नकली CBI के बीच होने वाली आंख मिचौली की। यह फिल्म अस्सी के दौर में नकली CBI द्वारा एक बड़ी दुकान पर लूट की असली घटना पर आधारित है।

    तमिल में भी बन चुका है फिल्म का रीमेक

    'स्पेशल 26' का तमिल रीमेक भी बन चुका है। फिल्म को काफी बड़े स्तर पर रिलीज किया गया था। तमिल में ग्नानावेल राजा ने यह फिल्म बनाई और विगनेश शिवन ने इसके निर्देशन की कमान संभाली थी। इसमें सुपरस्टार सूर्या, राम्या कृष्णन, कार्तिक और कीर्ति सुरेश ने अहम भूमिका निभाई। फिल्म का नाम 'थाना सेरंधा कोट्टम' यानी TSK रखा गया था। यह फिल्म दुनियाभर में 12 जनवरी, 2018 को सिनेमाघरों में आई थी।

    अक्षय की आने वालीं फिल्में

    अक्षय फिल्म 'पृथ्वीराज' में मुख्य भूमिका में हैं। उन्हें फिल्म 'राम सेतु' में देखा जाएगा। वह फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे। अक्षय फिल्म 'बच्चन पांडे' में भी दिखने वाले हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है। अक्षय की यह फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी। 'ओह माय गॉड 2', 'रक्षाबंधन', 'सेल्फी' और 'राउडी राठौर 2' जैसी फिल्में भी अक्षय के खाते से जुड़ी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार

    अक्षय कुमार

    अक्षय ने 'बच्चन पांडे' के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में जाने से किया इनकार कपिल शर्मा
    'बड़े मियां छोटे मियां' में टाइगर श्रॉफ के साथ फिर दिखेंगी श्रद्धा कपूर टाइगर श्रॉफ
    क्या आप जानते हैं? करीना से डेटिंग पर अक्षय ने सैफ को दी थी चेतावनी बॉलीवुड समाचार
    अक्षय कुमार ने पूरी की 'राम सेतु' की शूटिंग, दिवाली पर आएगी फिल्म जैकलीन फर्नांडिस

    बॉलीवुड समाचार

    संजना संघी की 'उलझे हुए' का ट्रेलर रिलीज, 11 फरवरी को आएगी फिल्म अमेजन
    विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी अनुपम खेर
    राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'महाभारत' में कर्ण बनेंगे विक्की कौशल शाहिद कपूर
    एक्टर से प्रोड्यूसर बनने जा रहे संजय दत्त, शुरू किया खुद का प्रोडक्शन हाउस संजय दत्त

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023