NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हरियाणा सांप्रदायिक हिंसा: सोनू सूद और धर्मेंद्र ने जताया दुख, विवेक अग्निहोत्री का फूटा गुस्सा
    अगली खबर
    हरियाणा सांप्रदायिक हिंसा: सोनू सूद और धर्मेंद्र ने जताया दुख, विवेक अग्निहोत्री का फूटा गुस्सा
    हरियाणा हिंसा पर बॉलीवुड ने जताया दुख

    हरियाणा सांप्रदायिक हिंसा: सोनू सूद और धर्मेंद्र ने जताया दुख, विवेक अग्निहोत्री का फूटा गुस्सा

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 02, 2023
    11:28 am

    क्या है खबर?

    सोमवार को हरियाणा के नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। हिंसा के दौरान हुए पथराव और आगजनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैले हुए हैं।

    इन तस्वीरों को देखकर हर किसी का मन परेशान हो उठा। हरियाणा में सांप्रदायिक दंगे की खबर से लोग दुखी हैं और शांति की अपील कर रहे हैं।

    कई बॉलीवुड सितारों ने भी हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है।

    सोनू सूद

    सोनू सूद ने जताया दुख

    अभिनेता सोनू सूद गुरुग्राम हिंसा से परेशान दिखे। उन्होंने ट्विटर पर अपनी चिंता जाहिर की।

    अपने ट्वीट में सोनू ने लिखा, 'ना किसी का घर जला, ना किसी की दुकान, बस जल रही थी इंसानियत, देख रहा इंसान।'

    सोनू के इस ट्वीट को 1,500 से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है।

    सोनू के ट्वीट पर उनके फॉलोअर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इस घटना के लिए मीडिया को जिम्मेदार बता रहा है, तो कोई राजनीति को।

    ट्विटर पोस्ट

    सोनू सूद का ट्वीट

    ना किसी का घर जला,
    ना किसी की दुकान,
    बस जल रही थी इंसानियत,
    देख रहा इंसान।

    — sonu sood (@SonuSood) August 2, 2023

    धर्मेंद्र 

    ये कहर क्यों, किस लिए?- धर्मेंद्र

    धर्मेंद्र ने भी ट्विटर पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने बिना हरियाणा हिंसा का जिक्र किए अपना दुख जताया है।

    धर्मेंद्र ने ट्वीट में लिखा, 'अपने वतन में, तेरी दुनिया में, मुझे अमन सुकून भाईचारा चाहिए।'

    एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'ये कहर क्यों, किस लिए? बख्श दे मालिक। अब तो बख्श दे, अब बर्दाश्त नहीं होता।'

    धर्मेंद्र हाल ही में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए चर्चा में हैं।

    विवेक अग्निहोत्री 

    विवेक अग्निहोत्री ने जताई नाराजगी

    फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने हरियाणा में हो रही सांप्रदायिक हिंसा पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

    उन्होंने नूंह हिंसा का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अराजक तत्व पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। अग्निहोत्री ने लिखा कि उन्हें यह देखकर पीड़ा होती है कि ये लोग नई पीढ़ी के साथ क्या कर रहे हैं।

    हिंसा और आगजनी का एक अन्य वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'चेतावनी: यह सीरिया नहीं है।'

    हिंसा 

    हरियाणा में क्यों भड़की हिंसा?

    सोमवार को नूंह में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की ओर से आयोजित ब्रज मंडल यात्रा पर समुदाय विशेष के लोगों पत्थरबाजी की थी। इसके बाद वहां हिंसा भड़क गई और भीड़ ने कई गाड़ियों को आग लगा दी।

    देखते-देखते गुरुग्राम भी हिंसा की चपेट में आ गया। सांप्रदायिक हिंसा में कई गाड़ियों और दुकानों को जला दिया गया।

    स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल और फरीदाबाद समेत कई जिलों में धारा 144 लागू है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    बॉलीवुड समाचार
    सोनू सूद
    विवेक अग्निहोत्री

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO

    हरियाणा

    हरियाणा: करनाल में 3 मंजिला चावल मिल ढहने से 4 मजदूरों की मौत, कई दबे दुर्घटना
    देश में गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा भारतीय मौसम विभाग
    हरियाणा D.El.Ed का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
    सोनीपत: साइबर जालसाजों ने रिटायर्ड फौजी से की 2 लाख से अधिक की ठगी, केस दर्ज साइबर अपराध

    बॉलीवुड समाचार

    विक्की कौशल खुद को नहीं मानते स्टार, बोले- आज का स्टारडम फास्ट फूड की तरह  विक्की कौशल
    कंगना रनौत ने अब इस अभिनेता को बताया 'वूमनाइजर', कहा- नहीं करता अपनी पत्नी से प्यार कंगना रनौत
    'ओह माय गॉड' में अक्षय कुमार के भगवान शिव के किरदार को बदलने का निर्देश ओह माय गॉड 2
    सेलिना जेटली पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पाकिस्तानी समीक्षक को पड़ा भारी, विदेश मंत्रालय पहुंचा मामला मनोरंजन

    सोनू सूद

    अभिनेता सोनू सूद को हुआ कोरोना, बीमारी में भी दिया मदद का भरोसा सोशल मीडिया
    कोरोना वायरस: अब टेलीग्राम के जरिए जरूरतमंदों की मदद करेंगे अभिनेता सोनू सूद टेलीग्राम
    माधुरी दीक्षित 'डांस दीवाने 3' के कुछ एपिसोड को नहीं कर पाएंगी शूट, जानिए कारण बॉलीवुड समाचार
    आंध्र प्रदेश के कुरनूल और नेल्लोर के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाएंगे सोनू सूद बॉलीवुड समाचार

    विवेक अग्निहोत्री

    क्या 'द कश्मीर फाइल्स' को खुद से ऑस्कर में भेजेंगे विवेक अग्निहोत्री? निर्देशक ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    विवेक अग्निहोत्री ने की 'द वैक्सीन वॉर' की घोषणा, अगले साल आएगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    विवेक अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, बोले- अब 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' भी लाऊंगा द कश्मीर फाइल्स
    'द कश्मीर फाइल्स' विवाद: नदव लैपिड ने कश्मीर के पीड़ितों से मांगी माफी द कश्मीर फाइल्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025