NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इन फिल्मों ने अरशद वारसी को बनाया कॉमेडी किंग
    मनोरंजन

    इन फिल्मों ने अरशद वारसी को बनाया कॉमेडी किंग

    इन फिल्मों ने अरशद वारसी को बनाया कॉमेडी किंग
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 19, 2022, 11:51 am 1 मिनट में पढ़ें
    इन फिल्मों ने अरशद वारसी को बनाया कॉमेडी किंग
    इन फिल्मों ने अरशद वारसी को बनाया कॉमेडी किंग

    अरशद वारसी ने बॉलीवुड में अपना बड़ा मुकाम बनाया है। इसके पीछे उनका लंबा संघर्ष रहा है। पिता के जल्दी गुजर जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनपर आ गई। अपना पेट भरने के लिए अरशद ने कभी फोटो लैब में काम किया, तो कभी सेल्समैन बन घर-घर जाकर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बेचे। आज (19 अप्रैल) अरशद अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आपको उन फिल्मों से रूबरू कराएंगे, जिसने इस अभिनेता को कॉमेडी किंग बना दिया।

    मुन्ना भाई MBBS

    मुन्ना भाई MBBS

    संजय दत्त अभिनीत 'मुन्ना भाई MBBS' ने अरशद के करियर में चार चांद लगा दिए थे। 'मुन्ना भाई MBBS' 2003 में रिलीज हुई एक सुपरहिट फिल्म है। इसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। फिल्म में मुन्ना भाई का किरदार संजय और सर्किट की भूमिका अरशद ने निभाई। अरशद ने इस फिल्म में सर्किट बन लोगों को खूब हंसाया। इसका दूसरा भाग 'लगे रहो मुन्नाभाई' भी 2006 में रिलीज हुआ। इसमें भी अरशद का जलवा बरकरार रहा।

    गोलमाल

    गोलमाल

    अरशद की कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो इसकी एक लंबी सूची होगी। ऐसी ही एक फिल्म है 'गोलमाल', जिसमें उन्होंने दर्शकों को अपनी कॉमिक टाइमिंग से प्रभावित किया था। इस सीरीज की कई फिल्में आईं और अरशद ने माधव बनकर लोगों को फिर हंसने पर मजबूर किया। रोहित शेट्टी ने 'गोलमाल' का निर्देशन किया था। इस सीरीज की अब तक चार फिल्में आ चुकी हैं और 'गोलमाल 5' जल्द आने वाला है।

    हलचल

    हलचल

    प्रियदर्शन की 2004 में आई फिल्म 'हलचल' में अरशद ने खूब हलचल मचाया था। भले ही उन्होंने फिल्म में सहायक भूमिका निभाई थी, लेकिन उनका अभिनय अव्वल दर्जे का था। फिल्म में वह लकी के किरदार में छा गए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिले थे। फिल्म में करीना कपूर खान, अक्षय खन्ना, अमरीश पुरी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, अरबाज खान और सुनील शेट्टी जैसे सितारों का जमावड़ा था।

    धमाल

    धमाल

    'धमाल' 2007 में आई एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अरशद ने आदित्य की भूमिका निभाकर दर्शकों की महफिल लूटी थी। इसे बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी फिल्मों में शुमार किया जाता है। 'धमाल' में अरशद को देखने बाद आपके अंदर अनायस ही हंसी के फव्वारे छूटने लगेंगे। इसमें उनकी एक्टिंग सधी हुई और सहज लगी। इंद्र कुमार के निर्देशन की इस फिल्म में संजय दत्त, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी भी दिखे थे।

    जॉली LLB

    जॉली LLB

    इस सूची में अंतिम फिल्म 'जॉली LLB' है, जो अरशद के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। उन्होंने इस फिल्म में एक वकील जगदीश त्यागी की मुख्य भूमिका निभाई थी। वह पूरी फिल्म में मस्तमौला अंदाज में दिखे। उन्होंने गंभीर भूमिका निभाते हुए भी फिल्म में कॉमेडी का शानदार मुजायरा पेश किया। फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन सुभाष कपूर ने किया था। फिल्म से अरशद के डायलॉग आज भी दर्शकों को रोमांचित करते हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    मुख्य अभिनेता के तौर पर अरशद ने करियर की शुरुआत 1996 में 'तेरे मेरे सपने' से की थी। बहुत कम लोगों को पता होगा कि इस फिल्म का प्रस्ताव अरशद को जया बच्चन ने दिया था। इसे अभिताभ बच्चन के प्रोडक्शन हाउस ने बनाया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    अरशद वारसी
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    भारत में केवल 24 प्रतिशत कंपनियां साइबर सुरक्षा जोखिमों से निपटने के लिए तैयार- रिपोर्ट  साइबर सुरक्षा
    टाटा पंच को टक्कर देने मारुति और हुंडई लाएंगी नई गाड़ी, पाइपलाइन में हैं ये मॉडल्स  हुंडई मोटर कंपनी
    WPL 2023: बैंगलोर ने मुंबई को दिया 126 रन का लक्ष्य, मंधाना ने किया निराश  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    WPL 2023: अमेलिया कर ने RCB के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन विमेंस प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    मृणाल ठाकुर कैमरे के सामने रोती दिखीं, तस्वीर साझा कर छलका दर्द मृणाल ठाकुर
    राजकुमार राव नहीं बनना चाहते बॉलीवुड के 'हीरो', कहा- मुझे इस शब्द से समस्या है राजकुमार राव
    बंगाली फिल्म 'चेंगिज' हिंदी में भी होगी रिलीज, ऐसा करने वाली पहली फिल्म बनेगी बंगाली सिनेमा
    'भीड़' के विरोध पर अनुभव सिन्हा का बयान, बताया ट्रेलर से क्यों हटाई प्रधानमंत्री की आवाज अनुभव सिन्हा

    अरशद वारसी

    अरशद वारसी ने SEBI के बैन के बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- मेहनत की कमाई गंवा दी SEBI
    शेयर मार्केट में क्या होता है पंप ऐंड डंप और उसमें कैसे फंसे अरशद वारसी? SEBI
    'वेलकम 3' के लिए अक्षय कुमार ने 'मुन्ना भाई' और 'सर्किट' से मिलाया हाथ वेलकम 3
    संजय दत्त और अरशद वारसी फिर आए साथ, फिल्म का फर्स्ट लुक जारी संजय दत्त

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: रानी मुखर्जी ही कर सकती थीं इन किरदारों के साथ इंसाफ रानी मुखर्जी
    अलका याग्निक एक गाने के लिए लेती हैं लाखों रुपये, जानिए कितनी संपत्ति की हैं मालकिन अलका याग्निक
    जन्मदिन विशेष: अलका याग्निक ने इन सुपरहिट गानों में दी काजोल को आवाज अलका याग्निक
    जन्मदिन विशेष: तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में छोटे से सफर में भी बनाई अलग पहचान तनुश्री दत्ता

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023