LOADING...
जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों और सीरीज में नजर आएंगी अनन्या पांडे
इन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी अनन्या पांडे (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ananyapanday)

जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों और सीरीज में नजर आएंगी अनन्या पांडे

Oct 30, 2022
07:00 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री अनन्या पांडे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हैं। उनका जन्म 30 अक्टूबर, 1988 को मुंबई में हुआ था। आज (30 अक्टूबर) वह 24 साल की हो गई हैं। इतनी कम उम्र में उन्होंने कई फिल्मों की शोभा बढ़ाई है। वह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2', 'पति पत्नी और वो' और 'गहराइयां' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आइए उनकी आने वाली फिल्मों पर नजर डालते हैं।

#1

ड्रीम गर्ल 2

आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' में अनन्या नजर आएंगी। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं। एकता कपूर फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। इसमें अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, असरानी और मनोज जोशी जैसे कलाकार अभिनय करते दिखेंगे। यह फिल्म अगले साल 23 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि ऑरिजनल फिल्म 'ड्रीम गर्ल' 2019 में रिलीज हुई थी।

#2

खो गए हम कहां

फरहान अख्तर की 'खो गए हम कहां' में अनन्या अपना दमखम दिखाने वाली हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या और आदर्श गौरव की तिकड़ी इस फिल्म में नजर आएगी। फरहान के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसका निर्माण किया जाएगा। इसकी कहानी दोस्ती पर आधारित है। फिल्म अगले साल दर्शकों के बीच आएगी। अर्जुन वरैन सिंह इस फिल्म के निर्देशक हैं। इसकी कहानी जोया अख्तर, अर्जुन और रीमा कागती ने लिखी है।

#3

कॉल मी बे

खबरों की मानें तो अनन्या वेब सीरीज 'कॉल मी बे' में नजर आएंगी। यह सीरीज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण करण जौहर करेंगे। इस सीरीज के जरिए अभिनेत्री वेब सीरीज में अपना डेब्यू करेंगी। वह शो में एक अरबपति फैशनिस्ट की भूमिका निभाते हुए दिखने वाली हैं। 'दोस्ताना 2' का निर्देशन करने जा रहे कोलिन डी'कुन्हा इस सीरीज का निर्देशन करेंगे।

#4

रन फॉर यंग

IMDb के मुताबिक, अभिनेत्री अनन्या के खाते से 'रन फॉर यंग' नामक प्रोजेक्ट जुड़ा है। यह एक चाइनीज टीवी सीरीज की रीमेक है, जो 2020 में रिलीज हुई थी। ऑरिजनल सीरीज को चाइनीज भाषा में रिलीज किया गया था। इस अहम प्रोजेक्ट में अनन्या के अलावा अभिनेता आदर्श गौरव और रोहन शाह नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस प्रोजेक्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

अनन्या आखिरी बार विजय देवरकोंडा की पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' में नजर आई थीं। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी।