Page Loader
'बिग बॉस OTT 2': ग्रैंड फिनाले में सलमान खान के साथ नजर आएंगे रैपर बादशाह 
ग्रैंड फिनाले में नजर आएंगे बादशाह (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@badboyshah)

'बिग बॉस OTT 2': ग्रैंड फिनाले में सलमान खान के साथ नजर आएंगे रैपर बादशाह 

Aug 14, 2023
02:10 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' के विजेता के ऐलान होने में बस चंद घंटे बाकी हैं। 14 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले होगा। ताजा जानकारी की मुताबिक, रैपर बादशाह ग्रैंड फिनाले में सलमान के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा आयुष्मान खुराना समेत 'ड्रीम गर्ल 2' के सभी कलाकार भी फिल्म के प्रचार-प्रसार के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

बयान 

एल्विश यादव के साथ काम कर सकते हैं बादशाह

पिंकविला को एक सूत्र ने बताया, "ग्रैंड फिनाले में बादशाह, सलमान के साथ नजर आएंगे। यह आखिरी समय में हुआ। बादशाह को इस उपस्थिति के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को स्थगित करना पड़ा क्योंकि निर्माता उन्हें ग्रैंड फिनाले के हिस्से के रूप में होस्ट करने के लिए बहुत उत्सुक थे।" उन्होंने कहा, "बादशाह 'बिग बॉस OTT 2' के विजेता के लिए एल्विश यादव को पसंद कर रहे हैं और वह भविष्य में उनके साथ सहयोग करने के लिए काफी उत्सुक हैं।"

अभिषेक 

अस्पताल में भर्ती हैं अभिषेक मल्हान

'बिग बॉस OTT 2' के फिनाले में एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट के बीच मुकाबला होगा। खबर है कि फिनाले से पहले शो के पहले फाइनलिस्ट अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी बहन प्रेरणा मल्हान ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। वो पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। हालांकि, बिग बॉस ने उनकी सेहत के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।