LOADING...
'बिग बॉस OTT 2': अभिषेक मल्हान फिनाले से पहले अस्पताल में भर्ती, बहन ने की पुष्टि 
अभिषेक मल्हान फिनाले से पहले अस्पताल में भर्ती (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@fukra_insaan)

'बिग बॉस OTT 2': अभिषेक मल्हान फिनाले से पहले अस्पताल में भर्ती, बहन ने की पुष्टि 

Aug 14, 2023
10:52 am

क्या है खबर?

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' के ग्रैंड फिनाले में महज कुछ घंटों का ही वक्त बचा है, लेकिन उससे पहले एक बुरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के पहले फाइनलिस्ट अभिषेक मल्हान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी बहन प्रेरणा मल्हान ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। बता दें, अभिषेक उर्फ फुकरा इंसान इस सीजन के सबसे चर्चित सदस्यों में से एक हैं।

बयान 

अभिषेक काफी अस्वस्थ हैं- प्रेरणा

प्रेरणा ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'अभी पता चला कि अभिषेक काफी अस्वस्थ हैं और शायद अस्पताल में भर्ती हैं। इसलिए वह आज रात आप सभी के लिए परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। उन्होंने पूरे सीजन में हमारा भरपूर मनोरंजन किया है। आइए उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।' अभिषेक पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। हालांकि, अभी तक बिग बॉस की टीम ने उनकी सेहत के बारे में कोई अपडेट साझा नहीं किया है।

फिनाले

इन प्रतियोगी के बीच होगा मुकाबला 

'बिग बॉस OTT 2' को हमेशा की तरह इस बार दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है। फाइनल में अभिषेक का मुकाबला एल्विश यादव, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट से होने वाला है। 'बिग बॉस OTT 2' जून में जियो सिनेमा पर प्रसारित होना शुरू हुआ था। इस बार शो को सलमान ने होस्ट किया। इसका पहला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था। 'बिग बॉस OTT 2' को आज यानी 14 अगस्त को अपना विजेता मिल जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट