6 साल बाद टीवी पर एक साथ नजर आएंगे भारती सिंह-हर्ष लिमबाचिया, 'इंडियन गेम शो' में मचेगी हंसी की धूम
मनोरंजन
भारती सिंह और हर्ष लिमबाचिया 6 साल बाद एक बार फिर साथ मिलकर होस्टिंग करते दिखेंगे। इस बार वे 'इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष' को होस्ट करेंगे।
उनकी जबरदस्त जुगलबंदी और अनोखी केमिस्ट्री दर्शकों को भरपूर मजा देगी और शो को और भी मजेदार बनाएगी।
भारती ने किया ये खुलासा
भारती का कहना है कि हर्ष के साथ काम करने से उनका काम आसान हो जाता है। वह मजाक करते हुए कहती हैं, 'मेरा काम आधा हो जाता है।'
हर्ष इस पर कहते हैं कि भारती स्वभाव से थोड़ी ज्यादा प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन वे दोनों इस बात का ख्याल रखते हैं कि सेट पर होने वाले छोटे-मोटे झगड़े घर तक न पहुचें।
इस जोड़ी से दर्शकों को ढेर सारी मस्ती और ठहाकों की उम्मीद है।