Page Loader
पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन के इंस्टाग्राम अकाउंट से भारत में हटाया गया प्रतिबंध, साझा किया वीडियो
मावरा होकेन के इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा प्रतिबंध (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@mawrellous)

पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन के इंस्टाग्राम अकाउंट से भारत में हटाया गया प्रतिबंध, साझा किया वीडियो

Jul 01, 2025
05:29 pm

क्या है खबर?

इस साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था, जिसका असर मनोरंजन जगत में भी देखने को मिला था। दरअसल, भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर देश में प्रतिबंध लगा दिया। अब पाकिस्तानी की जानी-मानी अभिनेत्री मावरा होकेन के इंस्टाग्राम अकाउंट से भारत में प्रतिबंध हटा दिया गया है। वह बॉलीवुड फिल्म 'सनम तेरी कसम' (2016) से भारत में लोकप्रिय हुई थीं।

इंस्टाग्राम

मावरा के सारे पोस्ट दिख रहे 

मावरा का इंस्टाग्राम अकाउंट अब भारतीय यूजर्स को दिख रहा है। सोशल मीडिया पर उनके सभी पोस्ट दिख रहे हैं। बता दें कि मावरा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुपरहिट फिल्म 'सनम तेरी कसम' का वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने अभिनेता हर्षवर्धन राणे के साथ रोमांस किया था। गौरतलब है कि करीब 2 महीने पहले पहलगाम आतंकी हमले के बाद मावरा का इंस्टाग्राम अकाउंट भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो