LOADING...
आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो 2' की रिलीज में लगेगा ग्रहण? आई ये खबर
'पति पत्नी और वो 2' पर आई बुरी खबर

आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो 2' की रिलीज में लगेगा ग्रहण? आई ये खबर

Feb 05, 2026
02:59 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इस वक्त सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म में व्यस्त चल रहे हैं, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा, उनकी 'पति पत्नी और वो 2' भी चर्चा में बनी हुई है जिसकी रिलीज पर फैंस की नजरें हैं। फिल्म में आयुष्मान के साथ रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगी। चौंकाने वाली खबर यह है कि इसकी रिलीज में बदलाव हो रहा है।

बदलाव

4 मार्च को रिलीज होनी थी 'पति पत्नी और वो 2'

'पति पत्नी और वो 2' होली के मौके पर 4 मार्च को रिलीज होनी थी, लेकिन अब योजना में बदलाव की खबर है। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में सूत्र ने बताया, "फिल्म 4 मार्च को सिनेमाघरों में नहीं आएगी। इसका कारण है कि पोस्ट-प्रोडक्शन का काम अभी पूरा नहीं हुआ। एक गाने की शूटिंग बाकी है। निर्माता जल्दबाजी नहीं करना चाहते, वह और समय व मेहनत लगाना चाहते हैं जिससे फिल्म दर्शकों के लिए मनोरंजक और आकर्षक हो।"

उम्मीद

नई रिलीज तारीख जारी होने की उम्मीद

सूत्र ने आगे बताया है कि निर्माताओं ने फिलहाल के लिए फिल्म की रिलीज को स्थगित करने का फैसला लिया है। नई तारीख का ऐलान जल्द होने की संभावना है। भूषण कुमार और रेणु रवि चोपड़ा द्वारा निर्मित 'पति पत्नी और वो 2' का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है, जो ड्रामा, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर होगी। इससे पहले, 2019 में 'पति पत्नी और वो' रिलीज हुई थी जिसमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे नजर आए थे।

Advertisement