LOADING...
एआर रहमान की 'सांप्रदायिक' बयान पर दो टूक- आगे बढ़ें, स्पष्टीकरण की जरूरत नहीं
एआर रहमान ने अपने 'सांप्रदायिक' बयान पर प्रतिक्रिया दी

एआर रहमान की 'सांप्रदायिक' बयान पर दो टूक- आगे बढ़ें, स्पष्टीकरण की जरूरत नहीं

Feb 05, 2026
06:27 pm

क्या है खबर?

ऑस्कर विजेता और संगीतकार एआर रहमान ने जब से बॉलीवुड में 'सांप्रदायिक भेदभाव' पर टिप्पणी दी है, वह लोगों के निशाने पर बने हुए हैं। भले ही उन्होंने कई दिन पहले अपने इस बयान पर सफाई दे दी थी, लेकिन लोग इस बात को भूल नहीं पा रहे। हालिया इंटरव्यू के दौरान, जब रहमान से दोबारा उनके बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कह दिया कि अब वह आगे बढ़ चुके हैं। उन्हें स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं।

प्रतिक्रिया

एआर रहमान ने अपने बयान पर कुछ इस तरह दी प्रतिक्रिया

नॉइज एंड ग्रेंस पॉडकास्ट संग बातचीत में, संगीतकार ने अपने बयान पर मचे बवाल पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "देखिए, जिंदगी में तैयारी करनी पड़ती है। हमें हर चीज के लिए तैयार रहना चाहिए।" रहमान ने जोर देते हुए कहा, "बेहतर होगा कि हम किसी और चीज पर आगे बढ़ें क्योंकि जो लोग आपको जानते हैं उन्हें स्पष्टीकरण की जरूरत नहीं है। और जब आप समझाएंगे, तो वे आपकी बात नहीं सुनेंगे, खासकर वो लोग जो आपको नहीं जानते।"

पूर्व बयान

जानिए क्या था 'सांप्रदायिक भेदभाव' पर एआर रहमान का बयान

पिछले महीने BBC एशियन नेटवर्क संग बातचीत में संगीतकार ने अपने करियर को लेकर अब के दृष्टिकोण पर विचार साझा किए थे। उन्होंने कहा था, "पिछले 8 साल में शायद सत्ता बदलाव हुआ है। जो क्रिएटिव नहीं हैं, वो फैसले ले रहे हैं। शायद ये सांप्रदायिक मामला भी रहा हो, लेकिन मेरे सामने नहीं है। मुझे पहले किसी ने बुक किया था, बाद में किसी और को रख लिया गया।" इस बयान ने सोशल मीडिया पर खूब तूल पकड़ा था।

Advertisement