अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेटे का नाम रखा अकाय, जानिए क्या है इसका मतलब
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली दूसरी बार माता-पिता बन चुके हैं। अनुष्का और विराट ने बीती रात एक बयान जारी कर अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी सुनाई। अनुष्का ने 15 फरवरी को एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है। सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट के बेटे अकाय का नाम लगातार ट्रेंड कर रहा है। आइए हम आपको अकाय नाम का मतलब बताते हैं।
भगवान शिव से जुड़ा है नाम का अर्थ
अकाय एक तुर्किश शब्द है, जिसका अर्थ पूर्णचंद्र या पूर्णिमा का प्रकाश होता है। साफ शब्दों में कहें तो अकाय को मतलब 'निराकार' होता है, जो बिना शरीर या काया का हो। बता दें, भगवान शिव को भी निराकार नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में अकाय का नाम भगवान शिव के नाम पर रखा गया है। अकाय की बड़ी बहन और अनुष्का-विराट की बेटी का नाम वामिका है, जिसका अर्थ देवी दुर्गा होता है।
2021 में बेटी वामिका का हुआ था जन्म
अनुष्का और विराट 11 दिसंबर, 2017 को इटली में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की पहली मुलाकात एक विज्ञापन के दौरान हुई थी। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने परिवार और बेहद करीबी दोस्त की मौजूदगी में सात फेरे लिए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी में करीब 100 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इसके बाद 2021 में दोनों के घर बेटी वामिका का जन्म हुआ।