LOADING...
अनन्या पांडे पर क्यों भड़के लोग? बोले- सालों पुरानी विरासत का मजाक बना दिया
अनन्या पांडे क्यों आईं ट्रोलर्स के निशाने पर?

अनन्या पांडे पर क्यों भड़के लोग? बोले- सालों पुरानी विरासत का मजाक बना दिया

May 25, 2026
11:43 am

क्या है खबर?

अनन्या पांडे अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'चांद मेरा दिल' से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। करण जौहर द्वारा निर्मित और विवेक सोनी द्वारा निर्देशित फिल्म में उनके साथ लक्ष्य लालवानी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म से एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें अभिनेत्री कॉलेज रियूनियन के दौरान मंच पर प्रस्तुति देते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि, उनका डांस असल में लोगाें को रास नहीं आ रहा, जिसके चलते अनन्या निशाने पर आ गई हैं।

मज़ाक

अनन्या के डांस का लोगों ने उड़ाया मज़ाक

वायरल वीडियो में, अनन्या भरतनाट्यम को आधुनिक हिप-हॉप के साथ मिलाने की कोशिश कर रही हैं, जिससे लोग उनका मज़ाक उड़ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इन्होने शास्त्रीय भरतनाट्यम की 2000 साल पुरानी गौरवशाली विरासत को पर्दे पर पूरी तरह से मजाक बना दिया है।' दूसरे ने लिखा, 'अनन्या जी को रोकना होगा, इससे पहले कि वह भरतनाट्यम को और बर्बाद कर दें। नटराज की मूर्ति को पृष्ठभूमि में रखकर इस तरह प्रदर्शन करने की हिम्मत तो देखो...'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

दया

लोगों ने की अनन्या से दया की मांग

एक यूजर ने दया की मांग करते हुए लिखा, 'भरतनाट्यम का विकास 200 ईसा पूर्व में हुआ और अनन्या के साथ 2026 में इसका अंत हो गया। आपने ऐसा क्यों किया? भारतीय संस्कृति और फिल्म देखने वालों से आपकी क्या दुश्मनी है? कृपया अभिनय करना बंद करें और हम पर दया करें।' कुछ लोग अभिनेत्री पर भरतनाट्यम का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, अपने खिलाफ हो रही इस ट्रोलिंग पर अनन्या की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Advertisement