NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पुष्पा: द रूल' भारत और रूस में एक ही दिन रिलीज होगी, जानिए क्या बोले निर्माता
    मनोरंजन

    'पुष्पा: द रूल' भारत और रूस में एक ही दिन रिलीज होगी, जानिए क्या बोले निर्माता

    'पुष्पा: द रूल' भारत और रूस में एक ही दिन रिलीज होगी, जानिए क्या बोले निर्माता
    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 05, 2022, 02:11 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'पुष्पा: द रूल' भारत और रूस में एक ही दिन रिलीज होगी, जानिए क्या बोले निर्माता
    फिल्म 'पुष्पा: द रूल' भारत और रूस में एक ही दिन रिलीज होगी

    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' काफी समय से सुर्खियों में है। फिल्म का इसलिए भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि पहला भाग 'पुष्पा: द राइज' दर्शकों को बेहद पसंद आया था। इसकी रिलीज को एक साल पूरा होने को है और अब जल्द ही इसका दूसरा भाग दर्शकों के बीच आने वाला है। फिल्म के निर्माता ने 'पुष्पा: द रूल' की रिलीज से जुड़ी जानकारी दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

    अगले साल दर्शकों के बीच आ सकती है फिल्म

    पिंकविला से फिल्म के निर्माता रविशंकर ने कहा, "8 दिसंबर को 'पुष्पा: द राइज' रूस में रिलीज होगी। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना फिलहाल रूस में इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। वहां से लौटते ही वे 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग शुरू कर देंगे।" उन्होंने बताया, "दूसरे भाग को भारत और रूस में एक ही दिन रिलीज किया जाएगा। जल्द ही इस कड़ी में दूसरे देश भी शामिल होंगे। यह फिल्म अगले साल आपके बीच आ सकती है।"

    जारी रहेगी SP शेखावत से पुष्पा की दुश्मनी

    रविशंकर ने इस खबर की पुष्टि भी कर दी है कि 'पुष्पा: द राइज' में दिखने वाले SP शेखावत की पुष्पा से दुश्मनी की कहानी दूसरे भाग में भी जारी रहेगी। शेखावत का किरदार अभिनेता फहद फासिल ने निभाया था। रश्मिका, श्रीवल्ली का किरदार ही निभाएंगी। फिल्म में कई और नए किरदार भी देखने को मिलेंगे। फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये तय किया गया है। निर्माता इस बार फिल्म को 'KGF 2' से भव्य बनाने की कोशिश में हैं।

    फिल्म में सज्जाद डेलाफ्रूज की एंट्री

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 'पुष्पा: द रूल' में अभिनेता सज्जाद डेलाफ्रूज की एंट्री हो गई है। वह इसमें विलेन बने हैं। उन्हें अल्लू के साथ दो-दो हाथ करते देखा जाएगा। सज्जाद ने फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में उस्मान नाम के विलेन की भूमिका निभाई थी। नीरज पांडे की हिट वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' में भी उन्होंने हाफिज अली नाम के विलेन की भूमिका निभाई। हाल ही में सज्जाद को कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म 'फ्रेडी' में देखा गया था।

    'पुष्पा: द राइज' ने किया था बॉक्स ऑफिस पर धमाका

    'पुष्पा: द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इसके गानों से लेकर कलाकारों का अभिनय तक दर्शकों को पसंद आया था। फिल्म के जरिए पहली बार अल्लू-रश्मिका की जोड़ी दिखाई दी थी। सामंथा रुथ प्रभु ने इसमें आइटम नंबर किया था। फिल्म की कहानी चंदन लकड़ियों की तस्करी पर आधारित है। 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 373 करोड़ रुपये कमाए थे। 'पुष्पा' पिछले साल 17 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    सुपरस्स्टार सूर्या की हिट फिल्म 'जय भीम' का सीक्वल भी दर्शकों के बीच आएगा। 'इंडियन 2' और 'कैथी 2' का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। धनुष अभिनीत 'वाडा चेन्नई' का दूसरा भाग बनने वाला है, वहीं 'विक्रम 2' भी लाइन में है।

    पोल
    आप किस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं?
    पुष्पा 2
    74.61%
    जय भीम 2
    24.91%
    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    बहुत बढ़िया, ये भी पढ़ें!

    जुलाई में शुरू होगी 'पुष्पा 2' की शूटिंग, जानिए पर्दे पर कब आएगी फिल्म

    बहुत बढ़िया, ये भी पढ़ें!

    'जय भीम' का सीक्वल जल्द आएगा, सह-निर्माता राजशेखर ने की घोषणा

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    पुष्पा फिल्म
    अल्लू अर्जुन
    पुष्पा 2

    ताज़ा खबरें

    गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में फिल्म 'RRR' की धूम, 'नाटू-नाटू' ने जीता बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    जन्मदिन विशेष: फातिमा सना शेख इस डाइट और एक्सरसाइज से रहती हैं फिट फातिमा सना शेख
    ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023: साल के पहले ग्रैंड स्लैम से जुड़ी जरूरी बातें ऑस्ट्रेलिया ओपन
    जन्मदिन विशेष: फातिमा ने इन पांच फिल्मों में मनवाया अपने अभिनय का लोहा फातिमा सना शेख

    बॉलीवुड समाचार

    फिल्म 'कुत्ते' पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, करवाए 10 बड़े बदलाव अर्जुन कपूर
    ऋतिक रोशन असली लड़ाकू विमानों के साथ कर रहे हैं शूटिंग, खुद किया खुलासा  ऋतिक रोशन
    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग खत्म, कृति सैनन ने साझा की तस्वीरें कृति सैनन
    जॉनी अब क्यों नहीं करते कॉमेडी फिल्में? बोले- अभिनेताओं को सताने लगा मेरा डर सर्कस फिल्म

    पुष्पा फिल्म

    'पुष्पा' बनी रूस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा अल्लू अर्जुन
    'पुष्पा': रूस के बॉक्स ऑफिस पर पिटी अल्लू अर्जुन की फिल्म, जानिए कितने का हुआ नुकसान अल्लू अर्जुन
    पीयूष मिश्रा ने दक्षिण भारतीय निर्देशकों को बताया बुद्धिमान, बॉलीवुड के बारे में कही यह बात पीयूष मिश्रा
    पुष्पा-द राइज: कलेक्शन से लेकर रिकॉर्ड्स तक, फिल्म के एक साल पूरे होने पर जानिए सबकुछ अल्लू अर्जुन

    अल्लू अर्जुन

    फिल्म 'पुष्पा 2' में भी दिखेंगी रश्मिका मंदाना, अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा रश्मिका मंदाना
    अल्लू अर्जुन की 6 साल की बेटी का फिल्मों में डेब्यू, 'शाकुंतलम' में नजर आएंगी आरहा दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'सर्कस' के मेकर्स पर लगा अल्लू अर्जुन की फिल्म से गाना कॉपी करने का आरोप रणवीर सिंह
    'पुष्पा' के प्रोड्यूसरों के घर आयकर विभाग का छापा, विदेशी फंडिंग का शक आयकर विभाग

    पुष्पा 2

    IMDb ने जारी की 2023 की टॉप 20 बहुप्रतीक्षित फिल्मों की सूची, 'पठान' पहले पायदान पर IMDb
    साउथ फिल्म इंडस्ट्री का धमाका, साल 2023 में रिलीज के लिए तैयार ये पैन इंडिया फिल्में दक्षिण भारतीय सिनेमा
    रश्मिका मंदाना फिल्म 'मिशन मजनू' में निभाएंगी नेत्रहीन लड़की की भूमिका, ऐसा होगा किरदार रश्मिका मंदाना
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' में कैमियो कर सकते हैं राम चरण अल्लू अर्जुन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023