अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर घर के बाहर हंगामा, पटाखे; पूजा और फिर पुलिस की लाठियां
क्या है खबर?
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन का जश्न उस समय हंगामे में बदल गया, जब उनके हैदराबाद स्थित आवास के बाहर प्रशंसकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। अपने पसंदीदा कलाकार को जन्मदिन की बधाई देने और उनकी एक झलक पाने के लिए आधी रात से ही हजारों की संख्या में फैंस घर के बाहर जमा हो गए थे। धीरे-धीरे प्रशंसक बेकाबू हो गए और स्थिति भगदड़ जैसी बन गई। लिहाजा भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिसकर्मियों को लाठीचार्ज करना पड़ा।
दीवानगी
जुबली हिल्स स्थित घर के बाहर उमड़ा प्रशंसकों का सैलाब
अल्लू 44 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन पर प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। यही वजह है कि मंगलवार आधी रात को हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित उनके आवास के बाहर प्रशंसकों का विशाल हुजूम इकट्ठा हो गया। हजारों की संख्या में पहुंचे प्रशंसक अल्लू की एक झलक पाने और उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए बेताब दिखे। प्रशंसकों की इस भारी भीड़ को नियंत्रित करना सुरक्षाकर्मियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
SHOCKING 🔴🔴🔴#AlluArjun Birthday , Massive Fan Gathering Outside his Hyderabad Home Leads To Police Lathi Charge⚠️⚠️
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) April 8, 2026
Fans gathered in massive numbers outside @alluarjun ’s residence to celebrate his birthday. The crowd created chaos on the streets and police had to step in… pic.twitter.com/iXGcRcCCbp
वायरल वीडियो
सुरक्षाकर्मियों के मना करने के बावजूद नहीं थमा प्रशंसकों का शोर
जश्न का माहौल तब देखने को मिला, जब कुछ प्रशंसकों ने पटाखे फोड़े, वहीं कुछ ने अभिनेता की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की। हालांकि, जैसे-जैसे रात चढ़ती गई, प्रशंसकों का उत्साह अराजकता में बदल गया और भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मी भीड़ को रोकने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भीड़ बढ़ने पर पुलिस फैंस पर लाठियां बरसाती दिख रही है।
घोषणा
अल्लू ने किया अपनी फिल्म 'राका' का ऐलान
अल्लू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रशंसकों को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए अपनी अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म की घोषणा कर दी है। उनकी इस फिल्म का नाम 'राका' रखा गया है। फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं, जबकि दीपिका पादुकोण मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। अपने जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाते हुए अल्लू ने फिल्म से अपनी पहली शानदार झलक भी प्रशंसकों को दिखा दी है, जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
स्टारडम
'पुष्पा' के बाद बदली अल्लू की किस्मत
'पुष्पा: द राइज' ने अल्लू को ग्लोबल ब्रांड बना दिया। इसके बाद उनकी लोकप्रियता हैदराबाद से निकलकर दुनियाभर में फैल गई। आज उनके फैंस दक्षिण भारत ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत और विदेशों में भी हैं। 'पुष्पा' के बाद हिंदी पट्टी में भी उनकी दीवानगी खूब बढ़ी। उनका 'झुकेगा नहीं' अंदाज और सिग्नेचर स्टेप हर बच्चे की जुबान पर चढ़ गया। इसी दीवानगी का नतीजा है कि आज उनके जन्मदिन पर चारों ओर से बधाई संदेश आ रहे हैं।