NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अमेरिकी अभिनेता ऐलेक मसर का 50 वर्ष की उम्र में निधन, मंगेतर ने दी जानकारी
    अगली खबर
    अमेरिकी अभिनेता ऐलेक मसर का 50 वर्ष की उम्र में निधन, मंगेतर ने दी जानकारी
    अभिनेता ऐलेक मसर का निधन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@alecmusser)

    अमेरिकी अभिनेता ऐलेक मसर का 50 वर्ष की उम्र में निधन, मंगेतर ने दी जानकारी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 14, 2024
    12:48 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के टीवी जगत से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता और मॉडल ऐलेक मसर का निधन हो गया है। वह 50 वर्ष के थे।

    उनकी मंगेतर पेजी प्रेस ने इंस्टाग्राम पर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने ऐलेक के साथ कई तस्वीरें अपनी स्टोरी में साझा करके अपना दुख जताया है।

    ऐलेक कैलिफॉर्निया में अपने घर में मृत पाए गए। हालांकि, उनकी मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है।

    परिचय

    'ऑल माई चिल्ड्रेन' के लिए मशहूर थे ऐलेक

    ऐलेक का मनोरंजन जगत में अहम योगदान था। वह टीवी शो 'ऑल माई चिल्ड्रेन' में डेल हेनरी के किरदार के लिए मशहूर थे। वह इस शो में 2005 में शामिल हुए थे और इसके 43 एपिसोड में नजर आए थे।

    वह 'ग्रोन अप्स', 'रोड टू ऑल्टर' और 'रीटा रॉक्स' जैसे शो के लिए भी पसंद किए जाते हैं।

    ऐलेक अपने करियर में अभिनय से ज्यादा फिटनेस पर केंद्रित थे और फिटनेस मॉडल के रूप में मशहूर थे।

    दुख

    टूट गईं ऐलेक की मंगेतर

    उनकी मंगेतर पेजी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ऐलेक के साथ तस्वीर साझा करके लिखा, 'मेरा प्यार, आपकी आत्मा को शांति मिले।'

    उन्होंने अपना दुख बयान करते हुए आगे लिखा, 'मैं आपको प्यार करना कभी नहीं छोड़ूंगी। आप सबसे अच्छे मंगेतर थे।'

    पेजी ने आगे की तस्वीरों में यह भी बताया कि 2024 में दोनों का शादी करने का सपना था। उन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी की तस्वीर के साथ लिखा कि वह इसे कभी नहीं उतारेंगी।

    प्रशंसक

    सोशल मीडिया पर ऐलेक को याद कर रहे प्रशंसक

    ऐलेक के प्रशंसक इंस्टाग्राम पर उनकी आखिरी पोस्ट देखकर भावुक हो गए।

    एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर लिखा, 'आपकी आत्मा को शांति मिले। हम फिर मिलेंगे। ईश्वर जन्नत में आपको नया रोमांच दे। आपके परिवार के लिए प्रार्थनाएं हैं।'

    एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपने दुनिया को हंसी दी है। दुनिया आपको हमेशा याद रखेगी।'

    ऐलेक एक प्रशंसक ने लिखा कि वह सदमे में हैं। वह इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

    मैथ्यू पेरी 

    पिछले साल टीवी जगत ने मैथ्यू पेरी को खोया

    यह दुखद खबर तब आई है, जब अमेरिकी टीवी जगत 'फ्रेंड्स' स्टार मैथ्यू पेरी की मौत से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था।

    पिछले साल अक्टूबर में पेरी बाथ टब में मृत पाए गए थे। वह 54 वर्ष के थे।

    पेरी ने अपने करियर के कई किरदार निभाए थे, लेकिन सबसे उन्हें सबसे ज्यादा 'फ्रेंड्स' में उनके किरदार 'चैंडलर बिंग' के लिए जाना जाता है।

    उनके निधन से दुनियाभर में उनके प्रशंसक हैरान थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी की मौत

    ताज़ा खबरें

    TVS एनटॉर्क 125 ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, बनाया यह रिकॉर्ड  TVS मोटर
    सुप्रीम कोर्ट ने बर्खास्त IAS पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत दी, कहा- क्या उसने हत्या की? सुप्रीम कोर्ट
    IMDb के मुताबिक ये हैं इस साल की 5 बहुप्रतीक्षित फिल्में ऋतिक रोशन
    मिजोरम में सबसे अधिक पढ़े-लिखे लोग, जानिए कैसे हासिल की पूर्ण साक्षर राज्य की उपलब्धि मिजोरम

    हॉलीवुड समाचार

    लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ डेटिंग पर नीलम गिल ने तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच लियोनार्डो डिकैप्रियो
    'बार्बी' की निर्देशक ग्रेटा गेरविग को नहीं थी आलोचना की उम्मीद, सीक्वल पर भी की बात हॉलीवुड फिल्में
    किम कार्दशियन दुनिया के सबसे महंगे हैंडबैग के साथ आईं नजर, कीमत जान नहीं होगा यकीन किम कार्दशियन
    हॉलीवुड अभिनेता एंगस क्लाउड का निधन, महज 25 साल की उम्र में ली आखिरी सांस  हॉलीवुड फिल्में

    सेलिब्रिटी की मौत

    दक्षिण भारतीय अभिनेता सीवी देव का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    मलयालम निर्देशक बैजू परवूर नहीं रहे, 42 साल की उम्र में ली अंतिम सांस  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    सुशांत पर बनी फिल्म पर नहीं लगेगी रोक, मौत के साथ अधिकार भी खत्म- हाई कोर्ट सुशांत सिंह राजपूत
    दिग्गज अभिनेता रविंद्र महाजनी का निधन, किराए के फ्लैट में मिला शव बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025