Page Loader
बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, कोरियोग्राफर आदिल शेख संग करेंगी काम
(तस्वीर- insta/@singhakshara)

बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, कोरियोग्राफर आदिल शेख संग करेंगी काम

Apr 17, 2022
03:56 pm

क्या है खबर?

भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह का बहुत बड़ा कद है। उनके डांस और ठुमकों पर लाखों दिल धड़क उठते हैं। अपने ग्लैमरस लुक और बेबाक अंदाज को लेकर अक्षरा सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब उनके चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी आई है। वह बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में जुटी हैं। वह सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को कोरियोग्राफ कर चुके आदिल शेख के साथ एक प्रोजेक्ट में नजर आएंगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

अक्षरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'कुछ बहुत ही ज्यादा एक्साइटिंग होने जा रहा है, जिसे डायरेक्ट आदिल ने किया है और कंपोज शमीर टंडन ने किया है। इस प्रोजेक्ट के लिए और इस ड्रीम टीम के साथ काम करना सम्मान की बात है।' अक्षरा के पोस्ट पर कई फैंस ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं भेंट की हैं।

लुक

लाल रंग की ड्रेस में कमाल की लग रही हैं अक्षरा

अक्षरा के पोस्ट में उनके साथ आदिल भी दिखे हैं। शेयर किए गए वीडियो में वे दोनों थम्स अप करते हुए नजर आए। अक्षरा के लुक की बात करें तो वह लाल रंग की ड्रेस में कमाल की लग रही हैं। उनके चेहरे की मुस्कान बताती है कि अभिनेत्री खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। उनका उत्साह देखते ही बन रहा है। यह किस प्रकार का प्रोजेक्ट होगा; इसको लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई है।

चर्चित गाना

अक्षरा ने गाने 'पानी पानी' से लूटी महफिल

अक्षरा गायक बादशाह के गाने 'पानी पानी' के भोजपुरी वर्जन में नजर आ चुकी हैं। इस गाने में अक्षरा ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ जमकर धमाल मचाया था। दोनों की जोड़ी ने दर्शकों को प्रभावित किया था। इस गाने को खेसारी, बादशाह और रिनी चंद्रा ने अपनी आवाज दी थी। इसमें बादशाह का रैप दर्शकों को पसंद आया था। यह गाना आज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहता है।

वर्कफ्रंट

अक्षरा की आने वाली फिल्में

अक्षरा के करियर की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी में एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। 'रांची के राजा राजकुमार', 'लैला मजनू', 'सैयां सुपरस्टार' और 'साजन चले ससुराल 2' जैसी यादगार फिल्मों में उन्होंने काम किया है। वह आने वाले दिनों में 'चलो भाग चले', 'सबका बाप अंगूठा छाप' और 'विवाह 2' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्षरा की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

अक्षरा 'बिग बॉस 15' में नजर आ चुकी हैं। उन्हें 'बिग बॉस 15' के OTT संस्करण में देखा गया था, जिसे मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर ने होस्ट किया था। 'बिग बॉस' में आने के बाद से इस अभिनेत्री की लोकप्रियता बढ़ी है।