LOADING...
कोंकणा सेन शर्मा की वेब सीरीज को मिले कलाकार, जानिए किस पर लगा है दांव
कोंकणा सेन शर्मा की सीरीज पर आया अपडेट

कोंकणा सेन शर्मा की वेब सीरीज को मिले कलाकार, जानिए किस पर लगा है दांव

Feb 05, 2026
05:33 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा 'ए डेथ इन द गंज' और 'लस्ट स्टोरीज 2' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर पहले ही अपनी काबिलियत को सिद्ध कर चुकी हैं। फिलहाल अपनी आगामी वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं जिसके कॉमेडी और ड्रामे से भरपूर होने की संभावना है। ताजा जानकारी है कि इस सीरीज के लिए मुख्य कलाकारों की अभिनेत्री की तलाश आखिरकार खत्म हो गई है। यहां जानिए उन्होंने सीरीज के लिए किन सितारों पर दांव लगाया है।

कलाकार

पहली बार OTT पर दिखेगी ये फ्रेश जोड़ी

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, कोंकणा की आगामी सीरीज के लिए अदिति राव हैदरी और बरुण सोबती को फाइनल किया गया है, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। वैसे तो दोनों सितारे कई वेब सीरीज का हिस्सा रहे हैं, जिसमें अदिति को खासताैर पर 'हीरामंडी' और बरुण को 'कोहरा', 'असुर' के लिए जाना जाता है। हालांकि OTT पर उनकी यह फ्रेश जोड़ी पहली बार दिखाई देगी। कोंकणा इस सीरीज का निर्देशन, जयदीप सरकार के साथ मिलकर कर रही हैं।

शूटिंग

निर्माताओं ने शुरू कर दी है शूटिंग

रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माताओं ने सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसके शीर्षक पर अपडेट नहीं है। कहानी के बारे में भी जानकारी को गुप्त रखा गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह शो दक्षिण दिल्ली की जीवंत पृष्ठभूमि पर आधारित एक रोमांटिक कॉमेडी होगी। शो का प्रीमियर 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद है। बता दें, काेंकणा आखिरी बार जियोहॉटस्टार की सीरीज 'सर्च: द नैना मर्डर केस' में दिखी थीं।

Advertisement