आदर्श गौरव बने रैपर, फिल्म 'तू या मैं' से जुनून की आग जगाने वाला गाना जारी
क्या है खबर?
अभिनेता आदर्श गौरव और शनाया कपूर आगामी फिल्म 'तू या मैं' से वैलेंटाइन को खास बनाने के लिए तैयार हैं, जिसमें रोमांस के साथ-साथ थ्रिल और राेमांच भी देखने को मिलेगा। फिल्म का ट्रेलर और पहला रोमांटिक गाना 'जी लिया' जारी हो चुका है, जिसने लोगों के दिल को छूने का काम किया। अब निर्माता एक और धमाकेदार रैप सॉन्ग 'नाम करूं बड़ा' लेकर आए हैं जो लोगों में जुनून की आग जगाने का काम कर रहा है।
गाना
'नाम करूं बड़ा' में दमदार रैप करते दिखे आदर्श गौरव
'नाम करूं बड़ा' में आदर्श अपनी आवाज में दमदार रैप कर रहे हैं। इसका संगीत सेज ऑन द बीट द्वारा तैयार किया गया है, जबकि बोल 7 Bantai'Z ने लिखे हैं। जोश और जुनून से भरपूर इस गाने में आदर्श का बिल्कुल नया अंदाज दिखाई दिया है, जिसे जी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। बता दें, बेजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने की एक झलक
'TU YAA MAIN' RAP SONG DROPS – VALENTINE'S DAY 2026 RELEASE... #NaamKaruBada – a rap song rendered by lead actor #AdarshGourav from the edge-of-the-seat survival thriller #TuYaaMain – has just been unveiled.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 5, 2026
🔗: https://t.co/EbLpCqARyO
Starring #ShanayaKapoor and #AdarshGourav,…