किम कार्दशियन के घर में सेंध, पुलिस ने कार चोर को चंद मिनटों में धरा
मनोरंजन
एक शख्स ने रविवार को किम कार्दशियन के लगभग 5 अरब के आलीशान हिडन हिल्स स्थित घर में सेंध लगाई और उनकी एक लग्जरी कार लेकर इलाके में चक्कर लगाए।
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसे वहीं दबोच लिया। अब उस पर सेंधमारी और वाहन चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
मरम्मत के कारण किराए के घर में रह रही हैं किम
सेंधमारी के समय किम और उनके 4 बच्चे घर पर मौजूद नहीं थे। दरअसल, घर की मरम्मत का काम चलने की वजह से वे पास के एक किराए के मकान में रह रहे हैं।
यह वही घर है, जिसे उन्होंने साल 2014 में अपने पूर्व पति के साथ खरीदा था और पिछले कुछ सालों में इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं।
पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध को धर दबोचा और उसे सेंधमारी व वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।