LOADING...
ऑस्कर 2025: 'आई एम स्टिल हियर' ने जीता सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार, रचा इतिहास
'आई एम स्टिल हियर' ने जीता सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार (तस्वीर: एक्स/@TheAcademy)

ऑस्कर 2025: 'आई एम स्टिल हियर' ने जीता सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार, रचा इतिहास

Mar 03, 2025
10:04 am

क्या है खबर?

ऑस्कर सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में से एक है। 97वें अकादमी पुरस्कारों के विजेताओं का ऐलान लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में किया गया। जहां एड्रियन ब्रॉडी (द ब्रूटलिस्ट) ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है तो वहीं मिकी मैडिसन (अनोरा) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनी हैं। फिल्म 'आई एम स्टिल हियर' ने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार जीता है। इसी के साथ फिल्म ने एक उपलब्धि हासिल कर ली है।

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म

वाल्टर सेलेस ने किया 'आई एम स्टिल हियर' का निर्देशन 

'आई एम स्टिल हियर' सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार जीतने वाली पहली ब्राजीलियाई फिल्म है। यह फिल्म बीते साल 7 नवंबर को रिलीज हुई थी। वाल्टर सेलेस इस फिल्म के निर्देशक हैं। इस फिल्म में फर्नांडा टोरेस, सेल्टन मेलो और फर्नांडा मोंटेनेग्रो ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस साल की शुरुआत में 'आई एम स्टिल हियर' को फ्रांस में रिलीज किया गया था, जहां इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने खूब नोट छापे।

ट्विटर पोस्ट

'आई एम स्टिल हियर' ने रचा इतिहास