अभिषेक बच्चन को इन फिल्मों ने OTT पर दिलाई शोहरत, एक जीत चुकी फिल्मफेयर
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन 5 फरवरी, 2026 को 50 साल के हो चुके हैं। इंडस्ट्री में उन्हें अपने पिता अमिताभ बच्चन की तरह भले सुपरस्टार का दर्जा न मिला हो, लेकिन अभिनय के दम पर उन्होंने फैंस का ध्यान हमेशा आकर्षित किया है। पिछले कुछ साल से अभिषेक लगातार OTT के जरिए तहलका मचा रहे हैं। उनकी कई फिल्में आईं जिन्होंने उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शोहरत दिलाने का काम किया है। इन फिल्मों को OTT पर देखा जा सकता है।
#1 & #2
'द बिग बुल' और 'बॉब बिस्वास'
साल 2021 में जियोहॉटस्टार पर रिलीज 'द बिग बुल' स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता की जिंदगी और 1992 के वित्तीय घोटालों पर आधारित फिल्म है। कूकी गुलाटी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हर्षद का किरदार प्रतीक गांधी ने निभाया है। उनके अलावा इलियाना डिक्रूज इसका हिस्सा हैं। अभिषेक की फिल्म 'बॉब बिस्वास' ZEE5 पर उपलब्ध है जिसे दीया अन्नपूर्णा घोष ने निर्देशित किया है। मुख्य किरदार अभिषेक ने निभाया है जो एक कॉन्ट्रैक्ट किलर बने हैं।
#3 & #4
'दसवीं' और 'लूडो'
तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित 'दसवीं' हिंदी सामाजिक-कॉमेडी फिल्म है जिसमें अभिषेक के साथ निमृत कौर और यामी गौतम भी नजर आई हैं। नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म की कहानी एक अनपढ़, भ्रष्ट मुख्यमंत्री गंगा राम चौधरी के इर्द-गिर्द घूमती है जो जेल में रहकर दसवीं की परीक्षा देने का फैसला लेता है। 2020 में अनुराग बसु द्वारा निर्देशित 'लूडो' एक डार्क कॉमेडी क्राइम एंथोलॉजी फिल्म है, जिसमें 4 अलग-अलग और दिलचस्प कहानियां दिखाई गई हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर है।
#5 & #6
'आई वांट टू टॉक' और 'कालीधर लापता'
शूजित सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म 'आई वांट टू टॉक' अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है, जिसकी कहानी बीमारी से जूझते पिता और उसकी बेटी के भावनात्मक रिश्तों को दर्शाती है। इसके लिए अभिषेक को 2025 के फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था। ZEE5 पर रिलीज 'कालीधर लापता' भावनात्मक हिंदी ड्रामा फिल्म है जिसमें अभिषेक ने अधेड़ उम्र का व्यक्ति (कालीधर) का किरदार निभाया है। उनके साथ उनके साथ बाल कलाकार दैविक भगेला मुख्य किरदार में हैं।