LOADING...
फिल्म निर्माता जोया अख्तर को झटका, कार्यालय से हार्ड डिस्क समेत लाखों का डाटा चोरी 
जोया अख्तर के कार्यालय में चोरी

फिल्म निर्माता जोया अख्तर को झटका, कार्यालय से हार्ड डिस्क समेत लाखों का डाटा चोरी 

May 26, 2026
03:07 pm

क्या है खबर?

फिल्म निर्माता जोया अख्तर और रीमा कागती को बड़ा झटका लगा है। मुंबई स्थित उनकी प्रोडक्शन हाउस कंपनी टाइगर बेबी डिजिटल से भारी डाटा चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि कार्यालय से फिल्म डाटा वाली 66 हार्ड डिस्क कथित तौर पर गायब हो गई हैं। इनकी कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें 29 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।

सामग्री

इन फिल्मों और शो का डाटा चोरी

खबरों के मुताबिक, हार्ड डिस्क चोरी का खुलासा तब हुआ, जब कार्यालय के कर्मचारी जरूरी हार्ड डिस्क की तलाश कर रहे थे। काफी ढूंढने के बाद जब डिस्क नहीं मिली तो शिकायत दर्ज कराई गई। बताया गया कि चोरी हुई हार्ड डिस्क में कथित तौर पर कई फिल्मों और सीरीज से जुड़े अहम डाटा, बैकअप फाइल और रॉ डाटा शामिल थे। यह डाटा कथित तौर पर 'मेड इन हेवन', 'घोस्ट स्टोरीज', 'नायका अभियान' और 'गांधी मनी' से जुडे़ थे।

कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद शुरू हुई जांच

शिकायत के बाद, पुलिस ने जिस कर्मचारी को गिरफ्तार किया, वह कथित स्टोरेज कैबिनेट की देखरेख का प्रभारी था। पूछताछ के दौरान, उसने पिछले 5 महीनों में कई हार्ड डिस्क चुराने की बात कबूली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बोरीवली निवासी रितेश को 24 हार्ड डिस्क करीब 15,000 से 20,000 रुपये प्रति हार्ड डिस्क के हिसाब से बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने कथित खरीदार को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि अन्य गायब डिस्क का पता नहीं चला।

Advertisement