NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / गणित में उच्च अध्ययन के लिए किस देश में पढ़ाई करना है बेहतर? जानें शीर्ष विकल्प
    अगली खबर
    गणित में उच्च अध्ययन के लिए किस देश में पढ़ाई करना है बेहतर? जानें शीर्ष विकल्प
    गणित में करियर बनाने के लिए इन देशों में करें पढ़ाई (तस्वीरः फ्रीपिक)

    गणित में उच्च अध्ययन के लिए किस देश में पढ़ाई करना है बेहतर? जानें शीर्ष विकल्प

    लेखन राशि
    Oct 19, 2023
    10:56 am

    क्या है खबर?

    गणित संख्याओं, आकृतियों और पैटर्न का अध्ययन और अनुप्रयोग है।

    ये एक अंतरराष्ट्रीय विषय है जो दुनियाभर के लगभग हर देश में पढ़ाया जाता है।

    गणित का अध्ययन स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट स्तर तक किया जा सकता है।

    अगर आप गणित के प्रति जुनूनी हैं और इसमें बेहतरीन करियर बनाना चाहते हैं तो विदेश में पढ़ाई के लिए जा सकते हैं।

    आइए गणित में उच्च अध्ययन के लिए शीर्ष 5 देशों के बारे में जानते हैं।

    #1

    यूनाइटेड किंगडम

    ऑक्सफोर्ड से लेकर क्रैम्ब्रिज तक अपने उच्च रैंक वाले विश्वविद्यालयों के साथ गणित में अध्ययन के लिए यूनाइटेड किंगडम (UK) सबसे अच्छा स्थान माना जाता है।

    इन विश्वविद्यालयों में एक समृद्ध शैक्षणिक परंपरा अपनाई जाती है।

    यहां गणित और सांख्यिकी से जुड़े कई बेहतरीन कार्यक्रम प्रदान किए जाते हैं। अंग्रेजी भाषा में गणित की कक्षाएं व्यापाक रूप से उपलब्ध हैं।

    इस देश में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए कई स्कॉलरशिप विकल्प भी मौजूद है।

    #2

    अमेरिका

    अमेरिका गणित में उच्च अध्ययन के लिए सबसे पसंदीदा विकल्पों में से एक है।

    स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, हार्वर्ड विश्वविद्यालय, पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय, कैलिफोर्निया प्रौद्योगिकी संस्थान जैसी कई शीर्ष संस्थान हैं।

    ये सभी संस्थान अपने गणित कार्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध हैं।

    अमेरिका अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों, अनुसंधान के अवसरों और फंडिंग विकल्पों की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है।

    इसके साथ ही यहां छात्रों को स्टूडेंट वीजा पर नौकरी का अवसर भी मिलता है।

    #3

    जर्मनी

    जर्मनी में अनुसंधान पर जोर दिया जाता है। यहां की शिक्षा प्रणाली किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान पर भी जोर देती है।

    यहां लुडविग मैक्सिमिलियन विश्वविद्यालय, बर्लिन तकनीकी विश्वविद्यालय, हेमबर्ग विश्वविद्यालय जैसे कई शिक्षा संस्थान है।

    ये सभी गणित में उत्कृष्ट शिक्षा कार्यक्रम प्रदान करते हैं।

    अमेरिका और UK की तुलना में जर्मनी में रहने और पढ़ाई की लागत कम है।

    जर्मनी सरकार भी अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आकर्षक स्कॉलरशिप प्रदान करती है।

    #4

    फ्रांस

    फ्रांस का गणित में योगदान काफी सराहनीय है। ये देश सैद्धांतिक गणित और अनुसंधान पर जोर देने के लिए भी जाना जाता है।

    यहां पेरिस विश्वविद्यालय, सोरबोन विश्वविद्यालय, स्ट्रासबर्ग विश्वविद्यालय, नैनटेस विश्वविद्यालय जैसे शिक्षा संस्थान हैं।

    ये संस्थान शीर्ष स्तर के गणित कार्यक्रमों की पेशकश करते हैं।

    आप स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट स्तर के कार्यक्रमों में आसानी से दाखिला ले सकते हैं।

    फ्रांस में गणित के उच्च अध्ययन के बाद नौकरी के सुनहरे विकल्प मिलेंगे।

    जानकारी

    कनाडा

    कनाडा में टोरंटो विश्वविद्यालय, ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय जैसे संस्थान अपने कार्यक्रमों के लिए जाने जाते हैं। यहां विश्वस्तरीय गणित कार्यक्रम और अनुसंधान सुविधाएं प्रदान की जाती है। इसके अलावा रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश भी गणित में उच्च अध्ययन के लिए अच्छे विकल्प हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विदेश में पढ़ाई

    ताज़ा खबरें

    हरियाणा के नूंह से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, चैट से हुआ खुलासा हरियाणा
    IRCTC ने लॉन्च किया स्वारेल ऐप, जानिए क्या है खास  IRCTC
    कान्स 2025: दूसरी बार रेड कार्पेट पर दिखीं उर्वशी रौतेला, सामने आईं तस्वीरें उर्वशी रौतेला
    अनिल कपूर ने शादी की सालगिरह पर पत्नी सुनीता का जताया आभार, साझा कीं अनदेखी तस्वीरें अनिल कपूर

    विदेश में पढ़ाई

    विदेश में पढ़ाई करने का प्लान बनाने से पहले छात्र ऐसे करें सही देश का चुनाव शिक्षा
    राजस्थान के छात्र राजीव गांधी स्कॉलरशिप के जरिए विदेश में करें मुफ्त पढ़ाई, ऐसे करें आवेदन राजस्थान
    रुपये की गिरती कीमत के कारण भारतीय छात्रों का अमेरिका जाकर पढ़ाई करना हुआ मुश्किल अमेरिका
    कैसे करें तत्काल पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन? जानें स्टेप बाय स्टेप विदेश मंत्रालय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025