LOADING...
2025 में यूट्यूब की कितनी हुई कमाई? गूगल CEO सुंदर पिचई ने दी जानकारी
यूट्यूब की पिछले साल बड़ी कमाई हुई है

2025 में यूट्यूब की कितनी हुई कमाई? गूगल CEO सुंदर पिचई ने दी जानकारी

Feb 05, 2026
02:17 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी गूगल की वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब की पिछले साल बड़ी कमाई हुई है। गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुंदर पिचई ने बताया है कि 2025 में यूट्यूब का कुल राजस्व 60 अरब डॉलर (लगभग 5,400 अरब रुपये) से अधिक रहा है। इस कमाई में विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन दोनों शामिल हैं। यह आंकड़ा बताता है कि यूट्यूब तेजी से बढ़ रहा है और दुनिया का सबसे मजबूत वीडियो प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

आय

विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन से बढ़ी आय

पिचई ने कहा कि यूट्यूब की आय का बड़ा हिस्सा विज्ञापनों और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन से आ रहा है। खासतौर पर यूट्यूब प्रीमियम, म्यूजिक प्रीमियम और यूट्यूब टीवी की मांग बढ़ी है। कंपनी नए टीवी प्लान भी लाने की तैयारी में है, जिससे यूजर्स को और ज्यादा विकल्प मिलेंगे। पिछली तिमाही में यूट्यूब के विज्ञापन से अरबों डॉलर की कमाई हुई, जो पिछले साल की तुलना में साफ बढ़त दिखाती है।

सब्सक्राइबर

पेड सब्सक्राइबर की संख्या में तेजी

गूगल ने बताया कि उसके कंज्यूमर प्लेटफॉर्म पर अब 32.5 करोड़ से ज्यादा पेड सब्सक्राइबर हो चुके हैं। इसमें यूट्यूब प्रीमियम और गूगल वन की बहुत बड़ी भूमिका है। यूट्यूब म्यूजिक और प्रीमियम सेवाओं के सब्सक्राइबर दुनियाभर में लगातार और तेजी बढ़ रहे हैं। भारत जैसे देशों में सस्ते प्लान शुरू करने से यूजर्स की संख्या और तेजी से बढ़ी है, जिससे यूट्यूब की कमाई को मजबूत सहारा मिला है।

Advertisement

भविष्य

AI और शॉर्ट वीडियो से भविष्य मजबूत

यूट्यूब अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भी तेजी से काम कर रही है। AI टूल्स से क्रिएटर्स को कंटेंट बनाने में मदद मिल रही है और दर्शकों को बेहतर अनुभव मिल रहा है। यूट्यूब शॉर्ट्स को रोजाना अरबों व्यू मिल रहे हैं और यह विज्ञापन कमाई का बड़ा जरिया बन रहा है। कंपनी यूट्यूब को 'नया टेलीविजन' बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है, जिससे भविष्य में कमाई और बढ़ सकती है।

Advertisement