सोना या चांदी में से क्या खरीदें, किसमें निवेश करना समझदारी?
क्या है खबर?
सोना-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ समय से हैरान कर देने वाला उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। निवेशकों के लिए यह समझना काफी मुश्किल है कि दोनों धातुओं में से किसमें निवेश करें। कुछ दिनों पहले ही चांदी 4 लाख रुपये के लेवल को पार कर गई थी। ऐसे में फैसला निवेश रणनीति, जोखिम लेने की क्षमता और अवधि को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। आइये जानते हैं सोने या चांदी में से किसमें पैसा लगाना समझारी होगी।
सोना
सोना कौनसे निवेशकों के लिए सही?
सोना लंबे समय से निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प रहा है। इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव चांदी की तुलना में कम होता है, जिससे यह लंबी अवधि में पूंजी संरक्षण के लिए बेहतर विकल्प बनता है। आप 24 कैरेट गोल्ड कॉइन, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) और गोल्ड ETF या डिजिटल गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। अगर, आप ज्यादा जोखिम नहीं उठा सकते और लंबे समय के निवेश की योजना बनाने वालों में से हैं तो आप इसे चुन सकते हैं।
चांदी
चांदी पर कम समय में मिलेगा ज्यादा रिटर्न
चांदी की कीमत सोने की तुलना में कम होने के कारण इसे ज्यादा मात्रा में खरीदा जा सकता है। तेजी के दौर में यह बेहतर रिटर्न दे सकती है। इसमें पैसा लगाने के लिए सिल्वर कॉइन या बार, सिल्वर ETF के विकल्प उपलब्ध हैं। अगर, आप अधिक जोखिम उठा सकते हैं और मध्यम अवधि में बेहतर मुनाफा चाहते हैं तो आप चांदी में निवेश कर सकते हैं। दोनों में बराबर का निवेश कर संतुलन का तरीका भी अपना सकते हैं।