LOADING...
क्या 1 साल के लिए करना चाहते हैं निवेश? इन विकल्पों पर करें विचार
कम समय के लिए पैसा लगाने के लिए कई विकल्प मिलते हैं

क्या 1 साल के लिए करना चाहते हैं निवेश? इन विकल्पों पर करें विचार

Feb 05, 2026
08:21 am

क्या है खबर?

कई लोग कम समय के लिए निवेश कर ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं। यह आपके वित्त को लचीला और तनावमुक्त रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इमरजेंसी फंड बनाना हो, अतिरिक्त नकदी सुरक्षित रखना हो या निकट भविष्य के किसी खर्च के लिए बचत करना हो तो यह विकल्प कारगर होता है। केवल लंबे समय के लिए निवेश पर निर्भर रहना कभी-कभी उल्टा पड़ सकता है। हम आपको कम समय के लिए निवेश के विकल्प बता रहे हैं।

FD

कम समय में यह स्कीम देती है ज्यादा रिटर्न

बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट: यह कम समय के भरोसेमंद विकल्पों में से एक है। आप आवश्यकता के अनुसार 7 दिन से लेकर एक वर्ष के लिए निवेश कर सकते हैं। इस पर जोखिम रहित निश्चित रिटर्न मिलता है। बचत खाता स्वीप-इन FD: कई बैंक बचत खातों पर यह सुविधा देती हैं। खाते में एक निश्चित सीमा से अधिक जमा राशि ऑटोमैटिक FD में स्थानांतरित हो जाती है और उस पर अधिक ब्याज मिलता है। आप कभी भी पैसे निकाल सकते हैं।

RD

FD के बराबर ब्याज देती है यह योजना 

आवर्ती जमा (RD): अगर, आप एकमुश्त निवेश नहीं करना चाहते और धीरे-धीरे बचत करना पसंद करते हैं तो RD एक उपयुक्त विकल्प है। हर महीने एक निश्चित राशि निवेश करने की सुविधा देता है। डेट म्यूचुअल फंड: इसके तहत सरकारी प्रतिभूतियों, ट्रेजरी बिलों और उच्च गुणवत्ता वाले कॉर्पोरेट बॉन्ड जैसे निश्चित आय वाले साधनों में निवेश करते हैं। रिटर्न की गारंटी नहीं होती, लेकिन FD की तुलना में थोड़ा बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं।

Advertisement