वर्टिकल एयरोस्पेस 900 करोड़ रुपये के बजट से तैयार करेगी एयर टैक्सी
भविष्य की इलेक्ट्रिक उड़ने वाली टैक्सियां बनाने वाली कंपनी वर्टिकल एयरोस्पेस अपने 6-सीटर वाले वालो विमान को सच्चाई में बदलने के लिए 10 करो डॉलर (लगभग 900 करोड़ रुपये) जुटा रही है।
इस फंडरेजिंग को जैफरीज के बैंकर देख रहे हैं, जिसमें मड्रिक कैपिटल मैनेजमेंट और यॉर्कविल एडवाइजर्स जैसे बड़े निवेशक शामिल हैं। उम्मीद है कि कुछ नए निवेशक भी इस प्रक्रिया में जुड़ सकते हैं।
2028 तक सर्टिफिकेशन हासिल करने का लक्ष्य
स्टीफन फिट्जपैट्रिक ने इस कंपनी की शुरुआत की थी, जिन्हें ओवो एनर्जी के लिए भी जाना जाता है। वर्टिकल एयरोस्पेस को भारत की जेटसेटगो और हेली एयर मोनाको जैसी कंपनियों से पहले ही ऑर्डर मिल चुके हैं।
यूनाइटेड किंगडम (UK) की सरकार ने भी इस कंपनी को पूरा समर्थन दिया है और यह हनीवेल के साथ मिलकर यूरोप के आसमान में इलेक्ट्रिक विमानों को आम बनाने की दिशा में काम कर रही है।
उनका मकसद है कि 2028 तक उसको सर्टिफिकेशन मिल जाए और इसके तुरंत बाद ही डिलीवरी शुरू हो जाए।