अगले सप्ताह शुरू होगी मेटा के खिलाफ मुकदमे पर सुनवाई
कैलिफोर्निया, कोलोराडो, केंटकी और न्यू जर्सी जैसे कई अमेरिकी राज्यों ने इंस्टाग्राम और फेसबुक की मूल कंपनी मेटा पर मुकदमा दायर किया है।
राज्यों का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अपने ऐप्स को बच्चों के लिए इतना एडिक्टिव बना दिया कि इससे उसकी सुरक्षा से जुड़े कानूनों का भी उल्लंघन हुआ है।
राज्यों ने कंपनी से लगभग 200 अरब डॉलर (करीब 19,000 अरब रुपये) के भारी मुआवजे की मांग की है। यह ट्रायल 18 अगस्त से शुरू होगा। उम्मीद है कि अक्टूबर की शुरुआत तक इसका फैसला आ जाएगा।
6 सप्ताह तक चलेगा ट्रायल
यह केस लगभग 6 सप्ताह तक चलेगा और इसमें मेटा के पूर्व कर्मचारी आर्टुरो बेजर गवाही देंगे। वे कंपनी की सुरक्षा से जुड़ी नीतियों और तरीकों पर अपनी बात रखेंगे।
न्यायाधीश यवोन गोंजालेज रोजर्स इस पूरे मामले पर अपना फैसला सुनाएंगी। मेटा के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अदालत में पेश किए गए सबूत कंपनी की युवाओं को समर्थन देने की पुरानी प्रतिबद्धता को दिखाएंगे। दूसरी ओर, राज्यों का आरोप है कि मेटा ने अपने यूजर्स की सुरक्षा को दरकिनार कर सिर्फ अपने विकास पर ध्यान दिया।