LOADING...
चांदी की कीमत में 9 प्रतिशत की गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता
चांदी की कीमत में 9 प्रतिशत की गिरावट

चांदी की कीमत में 9 प्रतिशत की गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता

Feb 05, 2026
11:44 am

क्या है खबर?

सोना-चांदी की कीमतों में बड़े उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है आज (5 फरवरी) फिर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर करीब 4,800 डॉलर प्रति औंस (लगभग 1.40 लाख रुपये) के आसपास आ गया। वहीं चांदी की कीमतों में और तेज गिरावट दिखी, जहां स्पॉट सिल्वर लगभग 9 प्रतिशत टूटकर 76 डॉलर प्रति औंस (लगभग 2.22 लाख रुपये) पर आ गई।

रुख

तेज उछाल के बाद अचानक बदला रुख

गुरुवार सुबह कारोबार के दौरान सोना और चांदी दोनों में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। चांदी एक समय 6 प्रतिशत चढ़कर करीब 90 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई थी, लेकिन बाद में भारी बिकवाली शुरू हो गई। सोना भी अपने हालिया रिकॉर्ड स्तर से फिसलता नजर आया। आंकड़ों के मुताबिक, सोना जनवरी के अंत में बने उच्चतम स्तर से अब करीब 11 प्रतिशत नीचे है, हालांकि सालाना आधार पर अब भी बढ़त में बना हुआ है।

वजह

वैश्विक तनाव और आर्थिक आंकड़े बने वजह

विशेषज्ञों के अनुसार, इस गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारण काम कर रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच चल रही बातचीत से निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ी है। इसके अलावा, अमेरिका में उम्मीद से कमजोर रोजगार आंकड़े सामने आए हैं, जिससे आर्थिक सुस्ती की चिंता भी बढ़ गई है। इन हालात में निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू की, जिसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा।

Advertisement

भविष्य

आगे बाजार में क्या रह सकता है रुख?

बाजार जानकारों का मानना है कि निकट भविष्य में सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। कुछ बड़े बैंक और संस्थान लंबी अवधि में सोने के दाम और ऊपर जाने की संभावना जता रहे हैं। हालांकि, फिलहाल वैश्विक संकेत, ब्याज दरों की दिशा और भू-राजनीतिक हालात बाजार की चाल तय करेंगे। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्दबाजी में फैसले न लें और जोखिम को समझकर ही निवेश करें।

Advertisement