EMI चूकने पर अब बैंक नहीं कर पाएंगे आपका फोन-लैपटॉप लॉक
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा अपडेट दिया है। 1 जनवरी, 2027 से बैंक और अन्य लोन देने वाली संस्थाएं आपके स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप को रिमोटली लॉक या डिसेबल नहीं कर पाएंगी। अगर, आप EMI चुकाने में चूक जाते हैं।
अगर, लोन किसी खास डिवाइस को खरीदने के लिए ही लिया गया है तो उस डिवाइस के लोन की वसूली के लिए उसे लॉक या डिसेबल करने की इजाजत होगी।
इस कदम का मकसद उन लोगों के लिए लोन रिकवरी प्रक्रिया को अधिक निष्पक्ष और कम तनावपूर्ण बनाना है, जो किस्तों पर गैजेट खरीदते हैं।
रिकवरी तकनीक का करना होगा खुलासा
RBI उपभोक्ताओं को टेक्नोलॉजी आधारित उत्पीड़न से बचाना चाहता है और यह सुनिश्चित करना चाहता है कि उधार लेने वालों को उनके अधिकारों की पूरी जानकारी हो।
1 जनवरी, 2027 से लोन देने वाली संस्थाओं को यह बताना अनिवार्य होगा कि वे लोन रिकवरी के लिए किस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती हैं।
इसका एक ही अपवाद है। अगर, लोन सिर्फ उस डिवाइस को खरीदने के लिए ही लिया गया हो। कुल मिलाकर यह कदम उन सभी के लिए राहत की खबर है, जो कभी भी किस्त चुकाने में थोड़ी-सी भी चूक होने पर अपने डिवाइस से हाथ धो बैठने के डर में जीते थे।