चीन की थोक महंगाई दर 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंची
बिज़नेस
जुलाई में चीन की उत्पादक मूल्य मुद्रास्फीति (थोम महंगाई दर) घटकर 3.5 फीसदी रह गई, जो पिछले 3 महीने का सबसे निचला स्तर है। यह आंकड़ा विशेषज्ञों की उम्मीद से भी कम रहा।
इसी के साथ, दुनियाभर में ऊर्जा की कीमतों में आई गिरावट की वजह से उपभोक्ता महंगाई दर में भी नरमी देखने को मिली।
सुधार के लिए बुनियादी ढांचे पर बढ़ाया खर्च
भले ही चीन में कारखाने काम कर रहे हैं और निर्यात भी ठीक चल रहा है, लेकिन देश के अंदर लोग उतना सामान नहीं खरीद रहे हैं।
परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) जैसे दूसरे संकेत भी बताते हैं कि अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ रही है। इसे संभालने के लिए चीन की सरकार साल के अंत तक बुनियादी ढांचे के कामों पर खर्च तेज कर रही है, ताकि बढ़ते खर्च और कम मांग की वजह से परेशान कारखाने वालों को सहारा मिल सके।