फूड डिलीवरी क्षेत्र में स्विगी-जोमैटो को टक्कर दे रहीं ओनली और मैजिकपिन
ओनली और मैजिकपिन भारत के फूड डिलीवरी बाजार में अपनी पैठ जमा रहे हैं, जिस पर लंबे समय से स्विगी और जोमैटो का दबदबा रहा है।
ये दोनों ऐप ज्यादा से ज्यादा रेस्टोरेंट्स को अपने साथ जोड़कर और बड़े शहरों में ऑर्डर्स की संख्या बढ़ाकर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
मैजिकपिन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का कहना है कि उनकी इस कामयाबी का राज पारदर्शिता और रेस्टोरेंट पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करना है।
मुकाबले से सबको होगा फायदा
ओनली जैसी नई कंपनियां रेस्टोरेंट्स की कमाई बढ़ाने पर जोर दे रही हैं और साथ ही ग्राहकों और रेस्टोरेंट्स दोनों को लाभ पहुंचा रही हैं।
ऐसे में अब फूड डिलीवरी बाजार सिर्फ 2 बड़ी ऐप्स पर ही निर्भर नहीं रह गया है। हालांकि, रेस्टोरेंट संगठनों ने बड़ी प्लेटफॉर्म्स की तरफ से दिए जाने वाले गलत डिस्काउंट्स पर अपनी चिंता जाहिर की है, लेकिन नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) बेंगलुरु के चैप्टर प्रमुख अनंत नारायण इस नए मुकाबले का स्वागत करते हैं। उनका कहना है कि यह सभी के लिए फायदेमंद साबित होगा।