एनवीडिया AI डाटा सेंटर बनाने वाली SB एनर्जी निवेश करने पर कर रही विचार
एनवीडिया, सॉफ्टबैंक की कंपनी SB एनर्जी में 3 अरब डॉलर (करीब 280 अरब रुपये) का निवेश करने का विचार कर रही है। यह कंपनी OpenAI के लिए ओहायो में एक बड़ा डाटा सेंटर बना रही है। यह निवेश 2 हिस्सों में होगा। पहला 1.5 अरब डॉलर (करीब 140 अरब रुपये) तब मिलेगा, जब ओहायो प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर हो जाएंगे। बाकी का 1.5 अरब डॉलर (करीब 140 अरब रुपये) SB एनर्जी के आने वाले आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) से जुड़ा है, जो अगले महीने तक शुरू हो सकता है।
10GW क्षमता का होगा ओहायो डाटा सेंटर
यह ओहायो डाटा सेंटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कामों के लिए 10 गीगावाट बिजली की क्षमता रखेगा। इतनी क्षमता के साथ यह दुनिया के सबसे बड़े डाटा सेंटर्स में से एक होगा।
OpenAI की भी इस पूरी जगह पर नजर है और वह इसे अपने इस्तेमाल के लिए लेना चाहता है। एनवीडिया ने अपनी वित्तीय गारंटी में भी कमी की है।
पहले यह 250 अरब डॉलर (करीब 24,000 अरब रुपये) थी, जिसे अब 120 अरब डॉलर (करीब 11,000 अरब रुपये) से कम कर दिया गया है।
ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि कंपनी पर जोखिम कम रहे, फिर भी एनवीडिया प्रोजेक्ट की आधी बिजली जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।