LOADING...
अब किस प्रकार के लेन-देन में जरूरी होगा पैन कार्ड? जानिए पूरा विवरण
पैन कार्ड की अनिवार्यता को लेकर नियमों में बदलाव किया गया है

अब किस प्रकार के लेन-देन में जरूरी होगा पैन कार्ड? जानिए पूरा विवरण

May 03, 2026
03:02 pm

क्या है खबर?

अब पैन कार्ड की अनिवार्यता वाले लेन-देन की संख्या में इजाफा हो चुका है। यह बदलाव 1 अप्रैल से प्रभावी हुए आयकर अधिनियम, 2025 के तहत किए गए परिवर्तनों के कारण हुआ है। कई ऐसे लेन-देन जिनके लिए पहले केवल फॉर्म 60 की आवश्यकता होती थी, अब पैन नंबर अनिवार्य होगा। इसके अलावा, फॉर्म 60 को अब फॉर्म 97 से बदल दिया गया है। आइये जानते हैं कौन-कौनसे लेन-देन के लिए पैन नंबर देना अनिवार्य होगा।

अकाउंट 

अकाउंट खोलने के लिए होगा जरूरी 

बैंक अकाउंट, डीमैट अकाउंट खोलने और 2 लाख रुपये प्रति लेन-देन से अधिक की नकद खरीदारी के लिए पैन कार्ड अनिवार्य होगा। अचल संपत्ति की खरीद या बिक्री के 45 लाख रुपये और उससे अधिक के लेन-देन के लिए भी जरूरी होगा, जबकि 20 से 45 लाख रुपये तक के लेन-देन के लिए फॉर्म 97 का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने और लोन लेने के लिए भी इसकी आवश्यकता होगी।

FD

FD कराने पर भी देना होगा पैन नंबर 

होटलों, रेस्तरां या इवेंट मैनेजरों को 1 लाख रुपये से अधिक के नकद भुगतान के लिए के लिए पैन नंबर आवश्यक है। बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) खोलने के लिए, साथ ही 50,000 रुपये या उससे अधिक वार्षिक प्रीमियम वाले बीमा के लिए भी यह जरूरी हो गया है। इसके अलावा, निर्धारित सीमा से अधिक सिक्योरिटीज, म्यूचुअल फंड्स और बांडों में निवेश के लिए आवश्यक है। कुछ मामलों में पैन के आवेदन की रसीद या आधार कार्ड दे सकते हैं।

Advertisement