LOADING...
क्रेड में 8,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी मेटा, कुणाल शाह बनेंगे व्हाट्सऐप के वैश्विक CEO
क्रेड में 8,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी मेटा

क्रेड में 8,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी मेटा, कुणाल शाह बनेंगे व्हाट्सऐप के वैश्विक CEO

Jun 22, 2026
07:06 pm

क्या है खबर?

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा भारतीय फिनटेक स्टार्टअप क्रेड में बड़ा निवेश करने जा रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मेटा क्रेड में करीब 90 करोड़ डॉलर यानी लगभग 8,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। अगर यह सौदा पूरा होता है, तो यह भारतीय फिनटेक सेक्टर के बड़े निवेशों में से एक माना जाएगा। क्रेड अपने क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान और दूसरी वित्तीय सेवाओं वाले प्लेटफॉर्म के लिए जाना जाता है।

जिम्मेदारी

कुणाल शाह को मिल सकती है नई जिम्मेदारी

इस निवेश के तहत क्रेड के संस्थापक कुणाल शाह को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बताया गया है कि वह व्हाट्सऐप के ग्लोबल मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पद संभालेंगे। वह व्हाट्सऐप के मौजूदा प्रमुख विल कैथकार्ट की जगह ले सकते हैं, जो 7 साल तक इस प्लेटफॉर्म की कमान संभालने के बाद पद छोड़ रहे हैं। हालांकि, इस बदलाव को लेकर दोनों कंपनियों ने अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

क्रेड

क्रेड की कमान संभालेंगे मितेन संपत

शाह के संभावित नए रोल के बाद क्रेड की कमान मितेन संपत को सौंपी जा रही है। वह फिलहाल कंपनी में फाइनांस में भूमिका निभा रहे हैं। संपत ने कहा कि करीब 1.7 करोड़ भारतीय अपने वित्तीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए क्रेड पर भरोसा करते हैं। उनके मुताबिक, कंपनी के पास मजबूत टीम, बड़ा यूजर बेस और आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर हैं और अब क्रेड अपने अगले विकास चरण की ओर बढ़ रही है।

Advertisement

उपलब्धियां

शाह ने कंपनी की उपलब्धियां गिनाईं

शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने 2018 में इस सोच के साथ क्रेड की शुरुआत की थी कि अच्छी क्रेडिट योग्यता को सम्मान और लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि कुछ ही वर्षों में कंपनी ने नई श्रेणी बनाई और लगभग 3,200 करोड़ रुपये के राजस्व, लाभ और मजबूत ब्रांड के साथ खुद को स्थापित किया। नई पूंजी और मजबूत टीम के साथ क्रेड आने वाले वर्षों में एक टिकाऊ दिशा में आगे बढ़ेगी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

अवसर

निवेशकों को दिख रहा है आगे बड़ा अवसर

मनीकंट्रोल के अनुसार, क्रेड के शुरुआती निवेशक पीक XV पार्टनर्स के प्रबंध निदेशक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि कंपनी का सफर काफी प्रेरणादायक रहा है। शाह और कंपनी की नेतृत्व टीम ने एक नई श्रेणी तैयार की है और लाखों सक्रिय यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ा है। उनका मानना है कि क्रेड अपने प्रोडक्ट, प्लेटफॉर्म और वितरण नेटवर्क को और मजबूत करते हुए आने वाले वर्षों में एक और बड़ी टेक कंपनी के रूप में उभर सकती है।

Advertisement