पिछले सप्ताह 5 दिग्गज कंपनियों के डूबे एक लाख करोड़ रुपये
पिछले सप्ताह भारत की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 5 का कुल बाजार पूंजीकरण करीब एक लाख करोड़ रुपये कम हो गया।
यह सब शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट की वजह से हुआ। इस दौरान, सेंसेक्स लगभग 490 अंक फिसल गया, वहीं निफ्टी 200 से ज्यादा अंक नीचे आ गया।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा, जिसने मूल्यांकन में 34,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा गंवा दिए हैं।
इस कारण मूल्यांकन में आई गिरावट
रेलिगेयर ब्रोकिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने इस गिरावट की मुख्य वजह तेल की बढ़ती कीमतें और दुनियाभर में चल रहे तनावों को बताया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा। हालांकि, सभी कंपनियों के लिए यह सप्ताह बुरा नहीं रहा।
एक तरफ जहां शेयर बाजार में भारी गिरावट थी, वहीं भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और भारती एयरटेल ने अपना मूल्यांकन बढ़ाया है। LIC ने 26,438 करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा कमाया, जबकि भारती एयरटेल 20,592 करोड़ रुपये से ज्यादा ऊपर चढ़ गई।