कई PF अकाउंट को ऑनलाइन तरीके से मर्ज कैसे करें?
क्या है खबर?
नौकरी बदलते समय एक ही UAN से जुड़े कई EPF अकाउंट बन जाना आम बात है। हर नए एम्प्लॉयर के साथ नया PF अकाउंट बन जाता है, लेकिन ये अपने आप एक साथ मर्ज नहीं होते। ऐसे में कर्मचारियों को खुद ही इन अकाउंट को जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। सभी PF अकाउंट को एक जगह लाने से रिटायरमेंट की बचत को सही तरीके से संभालना आसान हो जाता है और पैसे निकालने में भी परेशानी नहीं होती।
तरीका
ऑनलाइन तरीके से PF अकाउंट मर्ज करें
PF अकाउंट को मर्ज करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है। वहां UAN और पासवर्ड से लॉगिन करना होता है। इसके बाद ऑनलाइन सर्विस सेक्शन में जाकर 'वन मेंबर वन EPF अकाउंट' विकल्प चुनना होता है। यहां आपकी जानकारी और मौजूदा अकाउंट दिखेगा। इसके बाद जरूरी डिटेल भरकर OTP वेरिफिकेशन करना होता है और पुराने अकाउंट की जानकारी डालकर फॉर्म सबमिट करना होता है।
मंजूरी
एम्प्लॉयर की मंजूरी भी होती है जरूरी
ऑनलाइन रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद आपके मौजूदा एम्प्लॉयर को इसे अनुमति करना होता है। जब एम्प्लॉयर इस अनुरोध को मंजूरी देता है, तब EPFO आगे की प्रक्रिया शुरू करता है। इसके बाद पुराने PF अकाउंट का बैलेंस आपके मौजूदा अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में कभी-कभी कुछ दिनों का समय लग सकता है, लेकिन यह तरीका काफी ज्यादा आसान और सुरक्षित माना जाता है।
UAN
दो UAN होने पर क्या करें?
अगर किसी कर्मचारी के पास दो UAN हैं, तो वह EPFO को ईमेल भेजकर पुराने UAN को बंद कराने की अनुरोध कर सकता है। इसके बाद नए UAN में फंड ट्रांसफर करना होता है। EPF एक सरकारी स्कीम है, जिसमें कर्मचारी और कंपनी दोनों 12 प्रतिशत योगदान देते हैं। फिलहाल EPF निकालने के लिए UPI सुविधा उपलब्ध नहीं है, लेकिन सरकार भविष्य में इसे शुरू करने की तैयारी कर रही है।