4 दिग्गज कंपनियों का पूंजीकरण 1.42 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
पिछले सप्ताह देश की 4 दिग्गज कंपनियों- भारतीय स्टेट बैंक (SBI), रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के कुल बाजार पूंजीकरण में 1.43 लाख करोड़ रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान SBI ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया और उसके पूंजीकरण में 63,922.03 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ, जिससे उसका कुल बाजार मूल्यांकन 10 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज और TCS ने भी जोरदार बढ़त हासिल की, जबकि L&T का बाजार पूंजीकरण भी बढ़ा।
6 कंपनियों काे हुआ करोड़ों का नुकसान
भले ही शेयर बाजार का माहौल सकारात्मक बना रहा और सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी गई, लेकिन 6 अन्य बड़ी कंपनियों को इस दौरान झटका लगा।
इन कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में 1.23 लाख करोड़ रुपये की कमी आई। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को सबसे बड़ा नुकसान झेलना पड़ा, जिसके बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह 40,543.23 करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई।
HDFC बैंक, बजाज फाइनेंस, ICICI बैंक, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में भी इस अवधि में कमी दर्ज की गई।