ED ने रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (RIL), पूर्व निदेशक सतीश सेठ और कुछ अन्य लोगों पर 187 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
यह पूरा मामला भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के टोल रोड प्रोजेक्ट्स के लिए रखे गए पैसों के गलत इस्तेमाल से जुड़ा है।
इस संबंध में 8 अगस्त को दिल्ली की एक अदालत में आधिकारिक शिकायत दर्ज की गई है।
फर्जी कंपनियों के जरिए किया पैसों का लेन-देन
ED का कहना है कि 4 हाईवे प्रोजेक्ट्स से जुड़ी फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल करके पैसों का लेन-देन हुआ। इसमें जाली दस्तावेज और बैकडेटेड कॉन्ट्रैक्ट्स का सहारा लिया गया।
इस मामले में शेयर और जमीन समेत 187 करोड़ रुपये की संपत्ति को पहले ही अस्थायी तौर पर अटैच कर लिया गया है।
सतीश सेठ को 12 जून को गिरफ्तार किया गया था और जांच जारी रहने तक वे न्यायिक हिरासत में ही हैं।