21 लाख निष्क्रिय EPF खातों में जमा 8,500 करोड़ रुपये खाताधारकों वापस मिलेगा
वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 21 लाख से भी ज्यादा कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) अकाउंट निष्क्रिय हो गए हैं। इनमें कुल 8,505 करोड़ रुपये अभी तक किसी ने क्लेम नहीं किए हैं।
सरकार ने कहा है कि ऐसा ज्यादातर इसलिए होता है क्योंकि नौकरी बदलने के बाद लोग अपने इन फंड्स पर दावा नहीं करते हैं।
सरकार ने शुरू किए ये प्रयास
पिछले कुछ सालों से ऐसे निष्क्रिय EPF अकाउंट्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2021-22 में यह आंकड़ा 13.4 लाख था, जो अब बढ़कर 21 लाख से भी ज्यादा हो गया है।
इसी को देखते हुए सरकार लोगों को उनका पैसा वापस दिलाने के लिए कई कदम उठा रही है। इनमें 'ऑटो-क्लेम' जैसी सुविधा शामिल है, जिससे पैसे सीधे आधार से जुड़े बैंक खातों में जमा हो जाएंगे।
साथ ही, आसान पहचान और रिकॉर्ड के लिए KYC ड्राइव भी चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सोशल मीडिया और जागरूकता शिविरों के जरिए भी लोगों को अपने फंड वापस लेने के बारे में जानकारी दे रहा है।
ऐसे में, अगर आपने हाल ही में नौकरी बदली है तो एक बार अपने पुराने EPF अकाउंट की जांच करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।