CIAL ने वित्त वर्ष 2026 में कमाया 502 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा
कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CIAL) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 502 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक शुद्ध लाभ दर्ज किया है।
पिछले वित्तीय वर्ष (2024-25) में यह लाभ 499 करोड़ रुपये था। ऐसा पहली बार हुआ है, जब हवाई अड्डा ने 500 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार किया है।
कुल आय भी बढ़कर 1,220 करोड़ रुपये हो गई है, जो 6.6 फीसदी की मजबूत वृद्धि दर्शाती है।
अब कंसल्टेंसी के क्षेत्र में भी कदम बढ़ा रही कंपनी
CIAL अब केवल हवाई अड्डा के संचालन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि एयरपोर्ट कंसल्टेंसी के क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं देने जा रही है। इसका मकसद अपने अनुभव का लाभ उठाकर दूसरे हवाई अड्डा के निर्माण और प्रबंधन में विशेषज्ञता प्रदान करना है, खासकर ऐसे समय में जब भारत विमानन सेक्टर में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान CIAL से कुल 1,14,42,583 यात्रियों ने हवाई यात्रा की है। यह लगातार चौथा वित्तीय वर्ष है, जब हवाई अड्डे ने एक करोड़ से अधिक यात्रियों की आवाजाही दर्ज की है।
अगर, सितंबर में होने वाली सालाना आम बैठक (AGM) में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो शेयरधारकों को 55 फीसदी का लाभांश मिल सकता है।