बेटर डॉट कॉम के बोर्ड ने संस्थापक विशाल गर्ग को पद से हटाया
बिज़नेस
बेटर डॉट कॉम के संस्थापक विशाल गर्ग को कंपनी का नियंत्रण वापस लेने की कोशिश करने के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद से हटा दिया गया है।
कंपनी के बोर्ड ने उनके फैसलों, उनके मिजाज और उनकी विश्वसनीयता पर गंभीर चिंता जताते हुए उन्हें हटाने का फैसला लिया।
बता दें कि 2021 में गर्ग ने जूम पर 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।
डैनियल लुईस बने अंतरिम CEO
2022 से लेकर अब तक बेटर डॉट कॉम को 1.5 अरब डॉलर (करीब 140 अरब रुपये) से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा है और इसके शेयरों की कीमत भी 90 फीसदी से ज्यादा गिर गई है।
कंपनी को संभालने के लिए अब निवेशक डैनियल लुईस अंतरिम CEO के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
दूसरी तरफ, गर्ग हार मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने एक बड़े वकील को अपने साथ जोड़ा है और कंपनी में वापसी के लिए अभी भी कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।