Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इलेक्ट्रिक वाहन
दोपहिया वाहन
ट्रायम्फ
कावासाकी
लेटेस्ट कार
लेटेस्ट बाइक्स
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / ऑटो की खबरें / इन कारों ने 2021 में बिखेरा अपना जलवा, गूगल पर हुई सबसे ज्यादा बार सर्च
ऑटो

इन कारों ने 2021 में बिखेरा अपना जलवा, गूगल पर हुई सबसे ज्यादा बार सर्च

इन कारों ने 2021 में बिखेरा अपना जलवा, गूगल पर हुई सबसे ज्यादा बार सर्च
लेखन सोनाली सिंह
Dec 26, 2021, 07:30 am 3 मिनट में पढ़ें
इन कारों ने 2021 में बिखेरा अपना जलवा, गूगल पर हुई सबसे ज्यादा बार सर्च
इन कारों को 2021 में किया गया सबसे ज्यादा सर्च

वैसे तो गाड़ियों की लोकप्रियता उनकी होने वाली बुकिंग और बिक्री से की जाती है, लेकिन कोरोना के इस दौर में ज्यादातर ग्राहकों ने अपने घर पर रहकर ही नई कार लेना ज्यादा बेहतर समझा। कई कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की जानकारी के लिए डिजिटल शोरूम की शुरुआत की तो कई गाड़ियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खोजा गया। इसलिए आज हम आपको 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा बार सर्च होने वाली गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कार #1
मारुति सुजुकी डिजायर

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली कारों की लिस्ट में सबसे पहला नाम मारुति सुजुकी की डिजायर का आता है। यह न सिर्फ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार है, बल्कि 2021 में गूगल पर इसे हर महीने लगभग 4.5 लाख बार सर्च किया गया। 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीजल इंजन के साथ आने वाली इस सेडान कार में आपको ट्रांसमिश्न के लिए मैनुअल और AMT दोनों गियरबॉक्स मिलते हैं।

कार #2
टाटा अल्ट्रोज

इस लिस्ट में दूसरा स्थान टाटा अल्ट्रोज को मिला है। 5-स्टार रेटिंग वाले इस कार के नए मॉडल को हाल ही में लॉन्च किया गया है। टाटा अल्ट्रोज तीन BS6 इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन 88.7hp की पावर और 200Nm का पीक टार्क जनरेट करता है, वहीं दूसरा 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 84.8hp की पावर और 113Nm का टार्क जनरेट करता है। इसमें 1.2 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प भी मिलता है।

कार #3
होंडा सिटी

लग्जरी सेडान कारों में से एक होंडा सिटी तीसरी ऐसी कार है जिसे 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा बार खोजा गया है। यह कार हर महीने लगभग 3.6 लाख बार खोजी गई। 2020 होंडा सिटी के सातवें जनरेशन मॉडल को लॉन्च किया गया था और 2021 में इसे CNB व्यूअर्स च्वाइस कार ऑफ द ईयर पुरस्कार का विजेता चुना गया है। सिटी को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेट्रोल और डीजल विकल्पों में पेश किया गया है।

कार #4
टाटा टियागो

टाटा की टियागो हैचबैक कार को भी लोगों ने खूब सर्च किया। इसे ग्लोबल NCAP टेस्ट में चार स्टार मिल चुके हैं और हाल ही में इसका NRG वर्जन लॉन्च हुआ है। टियागो NRG एक स्पोर्टियर मॉडल है, जिसे भारतीय बाजार में दो ट्रांसमिशन विकल्पों- MT और AMT के साथ उतारा गया है। साथ ही 2021 नए टियागो NRG में स्टैंडर्ड टियागो की तरह ही 1.2 लीटर वाला 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन स्पेक्स दिया गया है।

कार #5
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800

मारुति की सबसे पसंदीदा कार ऑल्टो 800 को आज भी लोग गूगल पर सर्च करना पसंद करते हैं। इसे 2021 में गूगल पर हर महीने लगभग तीन लाख बार खोजा गया। मारुति ऑल्टो दो दशकों से भारत में बिकती आई है और इसे 800cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है। वहीं, अब काफी लंबे समय के बाद कंपनी इसके फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। उम्मीद है कि यह 2022 के शुरुआत में लॉन्च होगी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
सोनाली  सिंह
सोनाली सिंह
Twitter
जर्नलिज्म की छात्रा हूं और अपने विचार स्पष्ट रखना पसंद करती हूं। ऑटो जर्नलिस्ट से अपने करियर की शुरुआत की है और अपने लेखन से सबको प्रभावित करने की इच्छा है। आशावादी होने से ज्यादा अवसरवादी होने में यकीन है।
ताज़ा खबरें
गूगल
टाटा मोटर्स
अलविदा 2021
ताज़ा खबरें
तेल की कीमतें: केंद्र के ऐलान के बाद किन-किन राज्यों ने कम किया टैक्स?
तेल की कीमतें: केंद्र के ऐलान के बाद किन-किन राज्यों ने कम किया टैक्स? देश
IPL 2022 में कैसा रहा पंजाब किंग्स का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
IPL 2022 में कैसा रहा पंजाब किंग्स का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े खेलकूद
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक राजनीति
'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये
'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये मनोरंजन
स्नैपचैट में नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स, बच्चों की चैट्स और फ्रेंड्स लिस्ट पर मिलेगा नियंत्रण
स्नैपचैट में नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स, बच्चों की चैट्स और फ्रेंड्स लिस्ट पर मिलेगा नियंत्रण टेक्नोलॉजी
गूगल
गूगल चैट्स सेवा देगी हैकर्स से सुरक्षा, फिशिंग और मालवेयर अटैक पर मिलेगी चेतावनी
गूगल चैट्स सेवा देगी हैकर्स से सुरक्षा, फिशिंग और मालवेयर अटैक पर मिलेगी चेतावनी टेक्नोलॉजी
प्ले स्टोर से करीब नौ लाख ऐप्स हटाने जा रही है गूगल, ऐपल भी करेगी सुधार
प्ले स्टोर से करीब नौ लाख ऐप्स हटाने जा रही है गूगल, ऐपल भी करेगी सुधार टेक्नोलॉजी
चार साल पुरानी 2018 चिप के साथ आएगी गूगल पिक्सल वॉच, रिपोर्ट में खुलासा
चार साल पुरानी 2018 चिप के साथ आएगी गूगल पिक्सल वॉच, रिपोर्ट में खुलासा टेक्नोलॉजी
एंड्रॉयड ऑटो के लिए कई फीचर्स लाई गूगल, नए UI के साथ मिला स्प्लिट-स्क्रीन मोड
एंड्रॉयड ऑटो के लिए कई फीचर्स लाई गूगल, नए UI के साथ मिला स्प्लिट-स्क्रीन मोड टेक्नोलॉजी
अपने स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 13 पर कैसे करें अपडेट? जानें स्टेप बाई स्टेप तरीका
अपने स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 13 पर कैसे करें अपडेट? जानें स्टेप बाई स्टेप तरीका टेक्नोलॉजी
और खबरें
टाटा मोटर्स
टाटा नेक्सन EV मैक्स की जबरदस्त मांग, कार पर चल रहा चार महीनों का वेटिंग पीरियड
टाटा नेक्सन EV मैक्स की जबरदस्त मांग, कार पर चल रहा चार महीनों का वेटिंग पीरियड ऑटो
सिंगल चार्ज पर जबरदस्त रेंज देती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें
सिंगल चार्ज पर जबरदस्त रेंज देती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें ऑटो
नए XZS वेरिएंट में लॉन्च हुई टाटा हैरियर SUV, कीमत 20 लाख रुपये
नए XZS वेरिएंट में लॉन्च हुई टाटा हैरियर SUV, कीमत 20 लाख रुपये ऑटो
हुंडई क्रेटा को टक्कर देने आ रही हैं ये गाड़ियां, जानें इनके बारे में
हुंडई क्रेटा को टक्कर देने आ रही हैं ये गाड़ियां, जानें इनके बारे में ऑटो
फोर्ड ने भारत में EV उत्पादन की योजना को ठंडे बस्ते में डाला
फोर्ड ने भारत में EV उत्पादन की योजना को ठंडे बस्ते में डाला ऑटो
और खबरें
अलविदा 2021
2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन?
2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? खेलकूद
जनवरी से मर्सिडीज-बेंज और वोल्वो जैसी लग्जरी कंपनियों ने बढाए गाड़ियों के दाम, देखें पूरी लिस्ट
जनवरी से मर्सिडीज-बेंज और वोल्वो जैसी लग्जरी कंपनियों ने बढाए गाड़ियों के दाम, देखें पूरी लिस्ट ऑटो
इस साल इन 5 मोटरसाइकिलों को गूगल पर किया गया सबसे ज्यादा सर्च
इस साल इन 5 मोटरसाइकिलों को गूगल पर किया गया सबसे ज्यादा सर्च ऑटो
इस साल 200 से 700cc रेंज में लॉन्च हुई ये शानदार मोटरसाइकिलें
इस साल 200 से 700cc रेंज में लॉन्च हुई ये शानदार मोटरसाइकिलें ऑटो
2022 में जरूर लें स्किन केयर से जुड़े ये संकल्प, त्वचा रहेगी स्वस्थ
2022 में जरूर लें स्किन केयर से जुड़े ये संकल्प, त्वचा रहेगी स्वस्थ लाइफस्टाइल
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

ऑटो की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Auto Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022